अमेजन एमजीएम स्टूडियोज और एक्सेल एंटरटेनमेंट लगातार मिर्जापुर: द मूवी से जुड़े हर नए अपडेट के साथ फैंस का उत्साह बढ़ा रहे हैं। अब मेकर्स ने फिल्म का पहला गाना 'दो नंबरी' रिलीज कर दिया है। इस गाने को मशहूर हरियाणवी रैपर धांडा न्योलीवाला ने गाया, लिखा और कंपोज किया है, बता दें कि इस ट्रैक के साथ धांडा बॉलीवुड में अपना डेब्यू भी कर रहे हैं। दमदार हरियाणवी बीट्स और जबरदस्त एनर्जी से भरपूर यह गाना मिर्जापुर की बेबाक और दमदार दुनिया को पूरी तरह दर्शाता है। फिल्म की सिनेमाघरों में रिलीज से पहले यह गाना उसके बढ़ते क्रेज में एक और नया रंग जोड़ता है।
