Get App

Stock to Buy: निवेशकों का पैसा डबल कर सकता है यह शेयर, मोतीलाल ओसवाल ने दी खरीदने की सलाह

ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल का कहना है कि आरती इंडस्ट्रीज ने अपने प्रमुख केमिकल बिजनेस की क्षमता बढ़ाई है। साथ ही कंपनी को प्रोडक्ट्स की अच्छी मांग और नए प्रोडक्ट लॉन्च का फायदा मिलेगा। इसका असर कंपनी के शेयरों पर दिखेगा

Edited By: Rakesh Ranjanअपडेटेड Nov 11, 2026 पर 4:20 PM
Stock to Buy: निवेशकों का पैसा डबल कर सकता है यह शेयर, मोतीलाल ओसवाल ने दी खरीदने की सलाह
यह शेयर 11 नवंबर को 5.26 फीसदी चढ़कर 484 रुपये पर बंद हुआ।

ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल ने आरती इंडस्ट्रीज के शेयर को कवर करना शुरू किया है। उसने इस शेयर पर 'बाय' रेटिंग दी है। ब्रोकरेज ने शेयर के लिए 600 रुपये का बेस केस टारगेट प्राइस दिया है। इसका मतलब है कि मौजूदा स्तर से शेयर करीब 31 फीसदी चढ़ सकता है। आरती इंडस्ट्रीज के शेयर में बुधवार यानी 11 नवंबर को उछाल दिखा। यह 5.26 फीसदी चढ़कर 484 रुपये पर बंद हुआ।

शेयर का प्राइस 950 रुपये तक जा सकता है

मोतीलाल ओसवाल का मानना है कि बुल केस में Aarti Industries का शेयर 950 रुपये तक जा सकता है। इसका मतलब है कि यह शेयर मौजूदा लेवल से डबल हो सकता है। ब्रोकरेज फर्म का कहना है कि आरती इंडस्ट्रीज ने अपने प्रमुख केमिकल बिजनेस की क्षमता बढ़ाई है। साथ ही कंपनी को प्रोडक्ट्स की अच्छी मांग और नए प्रोडक्ट लॉन्च का फायदा मिलेगा। इसका असर कंपनी के शेयरों पर दिखेगा।

क्षमता विस्तार से विदेश में कारोबार को मजबूती मिलेगी

सब समाचार

+ और भी पढ़ें