Share Market Rally: कच्चे तेल की कीमतों में तेज गिरावट ने आज मार्केट में शानदार रौनक बिखेर दी और बैंकिंग शेयरों के दम पर तो बहार ही छा गई। इंट्रा-डे में सेंसेक्स 26 फरवरी के बाद पहली बार 82500 के पार पहुंचा था लेकिन 27 जनवरी के बाद पहली बार यह 81,800 के पार बंद हुआ तो दूसरी तरफ निफ्टी भी 27 फरवरी के बाद पहली बार 25400 के पार गया था लेकिन ऊपरी स्तर से यह फिसला और 22 जनवरी 2026 के बाद पहली बार 25,200 के पार बंद हुआ। हालांकि मार्केट में डर बढ़ा है और इसे मापने वाला इंडिकेटर India VIX आज 0.86% की बढ़त के साथ 17.57 पर बंद हुआ है। India VIX के अधिक होने का मतलब शॉर्ट टर्म में वोलैटिलिटी हाई होने की आशंका है।
