Awarapan 2 Box Office Collection: इमरान हाशमी स्टारर 'आवारापन 2' के मेकर्स ने दर्शकों को थिएटर तक खींचने के लिए पुरानी यादों (नॉस्टैल्जिया) और ओरिजिनल 'आवारापन' के गानों के नए वर्जन का सहारा लिया। अब तक यह दांव उनके लिए काफी फायदेमंद साबित हुआ है। फिल्म अभी अपने दूसरे हफ्ते में है। पहले ही हफ्ते में 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुकी है। आइए जानते हैं कि बॉक्स ऑफिस पर नौवें दिन फिल्म का प्रदर्शन कैसा रहा।
