Ayushmann Khurrana: रणबीर कपूर के जबरा फैन हैं आयुष्मान खुराना, TIME100 सूची में शामिल होने पर 'रामायणम्' एक्टर के लिए कही ये बड़ी बात

Ayushmann Khurrana: रणबीर कपूर को TIME100 सूची में शामिल किया गया है। आयुष्मान खुराना ने उनके काम और एनर्जी की तारीफ की है। रणबीर कपूर 'रामायणम्' और भंसाली की फिल्म 'लव एंड वॉर' में नजर आने वाले हैं।

अपडेटेड Apr 16, 2026 पर 12:39 PM
Story continues below Advertisement
आयुष्मान खुराना ने रणबीर कपूर के सफर और फिल्म इंडस्ट्री में उनके योगदान पर एक खास मैसेज शेयर किया है। हर तारीफ उन्होंने एक्टर के TIME100 सूची में शामिल होने पर की है।

Ayushmann Khurrana: रणबीर कपूर को टाइम मैगज़ीन की टाइम100 सूची में शामिल किया गया है, जो दुनिया के सबसे प्रभावशाली व्यक्तियों को सम्मानित करती है। अभिनेता को भारतीय सिनेमा में उनके योगदान और मेनस्ट्रीम स्टार के रूप में उनके प्रभाव के लिए इस सम्मान के लिए नवाजा गया है।

इस खास पल के लिए आयुष्मान खुराना ने रणबीर के सफर और फिल्म इंडस्ट्री में उनके योगदान पर एक खास मैसेज शेयर किया है, जिसमें उनके अभिनय और आज के सिनेमाई कल्चर में उनकी मौजूदगी को लेकर है। उनकी स्टारडम पर बात करते हुए आयुष्मान ने लिखा, “कुछ अभिनेता विरासत पाने के लिए संघर्ष करते हैं और कुछ अपनी कला से ही विरासत बन जाते हैं। रणबीर कपूर इसी कैटागरी में आते हैं। भारतीय सिनेमा जैसे इतने समृद्ध और एनर्जी से भरी इंडस्ट्री में, हम अक्सर हर चीज शोर-शराबे से मापते हैं - बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, प्रशंसकों की दीवानगी, ओपनिंग वीकेंड की कमाई।

वह आगे बताते हैं कि रणबीर का इंप्रेसन सफलता के स्पष्ट मापदंडों से परे है, बल्कि कुछ अलग है। “कभी-कभी कोई एक्टर कुछ ऐसा बदल देता है, जो शांत होते हुए भी कहीं अधिक बयां करता है। रणबीर अपनी हर फिल्म में इमोशनली दर्शकों को जीतते आ रहे हैं। ऐसी दुनिया में जहां अभिनय को अक्सर बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया जाता है, रणबीर उसे आंतरिक रूप से आत्मसात करते हैं। वह शांत संयम से हमारे कल्चर को दर्शाते हैं। वह उस भारत को लीड करते हैं जो अंतत खुद को सुनना सीख रहा है और अपनी सरल प्रामाणिकता से एक छाप छोड़ता है।


उन्होंने वैश्विक स्तर पर रणबीर की फेम और उनके द्वारा लाए गए सांस्कृतिक बदलाव पर भी बात की है। आयुष्मान ने आगे कहा, “वैश्विक स्तर पर, रणबीर जैसे अभिनेता कल्चरर ब्रिज का काम करते हैं। वे एक ऐसे भारत का प्रतिनिधित्व करते हैं जो न केवल आकार में बल्कि संवेदनशीलता में भी विकसित हो रहा है। हमारा सिनेमा दुनिया को इंप्रेस कर रहा है। रणबीर सिर्फ एक फिल्म स्टार नहीं हैं, वे एक कहानीकार हैं जो दुनियाभर के दर्शकों से बात कर रहे हैं और उन्हें एक ऐसे पौराणिक देश की कहानियां सुना रहे हैं, जहां रामायण जैसे महाकाव्यों ने अन्य सभ्यताओं और संस्कृतियों को प्रेरित किया है।

रणबीर कपूर नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित फिल्म रामायण में नजर आएंगे, जिसमें वे भगवान राम की भूमिका निभा रहे हैं। यह फिल्म अब तक की सबसे बड़ी भारतीय फिल्मों में से एक मानी जा रही है। इस महाकाव्य में बड़े पैमाने पर निर्माण, व्यापक विज़ुअल इफेक्ट्स और सितारों से सजी कास्ट देखने को मिलेगी, जिसमें साई पल्लवी सीता और यश रावण की भूमिका में हैं। वे संजय लीला भंसाली की फिल्म लव एंड वॉर में भी अपनी पत्नी और अभिनेत्री आलिया भट्ट और विक्की कौशल के साथ नजर आएंगे।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।