Pati Patni And vo 2: आयुष्मान खुराना और सारा अली खान की आने वाली फिल्म 'पति पत्नी और वो 2' की शूटिंग इन दिनों प्रयागराज में हो रही है। इस दौरान सेट पर बवाल हो गया, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है। एक शख्स ने फिल्म के क्रू पर हमला किया, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना 27 अगस्त की बताई जा रही है।
जानकारी के मुताबिक 27 अगस्त को क्रू पर एक व्यक्ति ने हमाला किया था, जिसके बाद 28 को उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई थी। आरोपी की पहचान मेराज अली के तौर पर हुई है। मारपीट से जुड़ा एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं हमला करने के पीछे क्या वजह थी, ये सामने नहीं आई है।
प्रयागराज सिविल लाइन पर सारा अली खान और आयुष्मान खुराना की मूवी शूटिंग हो रही थी। तब तक कोई आए पेल के चला गया। भैया एक up है, यहां पर कुछ भी हो सकता है । तुम TV के हीरो यहां पर बाहुबली अच्छे-अच्छे पेन दिए जाते हैं।@NK23forever @WaleAyodhy70737 @riskyyadav41 @RanjanSinghh_… pic.twitter.com/Gw2x7QAukh
— Ram Ujagir (@RUjagir26182) August 29, 2025
अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (शहर) अभिजीत कुमार ने जानकारी दी कि थॉर्नहिल रोड पर फिल्म की शूटिंग की जा रही थी। वायरल वीडियो में दो स्थानीय लोग एक क्रू सदस्य के पास पहले गअ, जो एक कार सीक्वेंस की शूटिंग कर रहा था। वीडियो में देखा जा सकता है कि क्रू की स्थानीय लोगों के साथ तीखी बहस हो रही है, जिसके बाद वे मारपीट करने लगते हैं। वहीं कुछ स्थानीय लोगों ने उन्हें शांत करने की कोशिश करते हैं, जबकि अन्य साथ मिलकर मारपीट करने लगते हैं। इस तरह लड़ाई तेजी से होने लगती है। फिल्म निर्माताओं ने अभी तक कोई अधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।
'पति पत्नी और वो 2' कार्तिक आर्यन, भूमि पेडनेकर और अनन्या पांडे की 'पति पत्नी और वो' (2019) का रीमेक है। आयुष्मान खुराना ने कार्तिक को फिल्म में रिप्लेस किया है, और उनकी दो लेडी लव सारा अली खान और वामिका गब्बी होने वाली हैं। फिल्म के सेट पर हुई इस घटना ने फिल्म की शूटिंग में रुकावट पैदा कर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर क्यों झगड़ा हुआ।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।