Babil Khan: इरफान खान के बेटे बाबिल खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसे देखकर उनके फैंस परेशान है। बाबिल ने पहले इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक इमोशनल वीडियो शेयर किया था, जिसमें वह रोते हुए बॉलीवुड इंडस्ट्री के बारे में बात कर रहे थे। फिर बाद में उन्होंने वीडियो को डिलीट कर दिया। लेकिन ये वीडियो रेडिट पर वायरल हो गया। इसके बाद बाबिल खान ने अब बाबिल ने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट भी डिलीट कर दिया है। एक्टर के अकाउंट डिलीट करने के बाद उनके फैंस काफी परेशान हैं।
अब बाबिल ने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट डिलीट कर दिया। उनके सारे पुराने पोस्ट हट गए हैं और जब कोई उनकी प्रोफाइल खोलता है तो "यूजर नहीं मिला" लिखा आता है। बता दें अभी तक बाबिल ने न तो उस वीडियो और न ही अपने इंस्टाग्राम अकाउंट बंद करने पर कोई बात कही है।
बॉडीवुड को बताया सबसे नकली इंडस्ट्री
वीडियो में एक जगह बाबिल कहते दिखे, "मैं सिर्फ आपको बताना चाहता हूं कि शनाया कपूर, अनन्या पांडे, अर्जुन कपूर, सिद्धांत चतुर्वेदी, राघव जुयाल, आदर्श गौरव और अरिजीत सिंह जैसे लोग हैं। और भी कई नाम हैं। बॉलीवुड बहुत बकवास और बहुत खराब जगह है। बॉलीवुड सबसे ज्यादा दिखावटी और सबसे नकली इंडस्ट्री है, जिसका मैं भी हिस्सा रहा हूं। लेकिन कुछ लोग हैं जो चाहते हैं कि बॉलीवुड अच्छा बने। मुझे आपको अभी बहुत कुछ दिखाना है, बहुत कुछ देना है।" रेडिट पर एक यूजर ने बताया कि बाबिल ने ये वीडियो पोस्ट करने के थोड़ी देर बाद ही इंस्टाग्राम से हटा दिया था।
बाबिल ने किया पिता इरफान को याद
कुछ दिनों पहले इरफान की डेथ एनिवर्सरी पर बाबिल ने लिखा था, "आपके साथ आपके बिना, जिंदगी चल रही है, मेरे साथ या मेरे बिना। जल्दी मैं भी आपके पास आऊंगा, आपके साथ, आपके बिना नहीं। हम साथ दौड़ेंगे और उड़ेंगे। मैं आपको टाइट हग करके रोने भी वाला हूं। फिर हम साथ हंसेंगे जैसे पहले करते थे। मुझे आपकी याद आती है।" बता दें इरफान खान का 29 अप्रैल 2020 को 53 साल की उम्र में निधन हो गया था। 2018 में उन्हें एक दुर्लभ कैंसर (न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर) हुआ था। इलाज के लिए वो यूके गए थे और 2019 में भारत लौटे थे। बाद में बीमारी के कारण हुए इन्फेक्शन की वजह से मुंबई के अस्पताल में उनका निधन हुआ था।