Get App

Grammys 2026: बैड बनी, केंड्रिक लैमर, लेडी गागा का ग्रैमी 2026 में दबदबा, यहां देखें लिस्ट

Grammys 2026: 2026 के ग्रैमी अवार्ड्स के नॉमिनेशन म्यूजिक में विभिन्न शैलियों मे दिए गए हैं, जिसमें केंड्रिक लैमर नौ नामांकनों के साथ लिस्ट में सबसे आगे हैं। वहीं लेडी गागा और बैड बनी ने 1 फरवरी, 2026 को होने वाले 68वें ग्रैमी अवार्ड्स पहले एल्बम, रिकॉर्ड और सॉन्ग ऑफ द ईयर सहित कई प्रमुख कैटागरी में नॉमिनेशन लिया है।

Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Jan 31, 2026 पर 6:01 PM
Grammys 2026: बैड बनी, केंड्रिक लैमर, लेडी गागा का ग्रैमी 2026 में दबदबा, यहां देखें लिस्ट
1 फरवरी को होने वाले ग्रैमी 2026 में बैड बनी, केंड्रिक लैमर, लेडी गागा का दबदबा

Grammys 2026: 68वें ग्रैमी पुरस्कारों के लिए मंच सजाया जा चुका है। 95 कैटागरी में होने वाले 2026 के ग्रैमी नामांकन ग्लोबल म्यूजिक, क्रिएटिव रिस्क लेने और विभिन्न जॉनर के म्यूजिक का जश्न बनाते हैं।

हमेशा की तरह, विजेताओं का चयन रिकॉर्डिंग अकादमी के मतदान सदस्यों द्वारा किया जाएगा, जो कलाकारों, गीतकारों, निर्माताओं, इंजीनियरों और अन्य संगीत पेशेवरों से मिलकर बना है। उनका सामूहिक मतदान नामांकित व्यक्तियों और विजेताओं दोनों का निर्णय करता है, जिससे ग्रैमी पुरस्कारों की इंडस्ट्री में सम्मान के रूप में स्थिति और मजबूत होती है।

इस वर्ष दो नई श्रेणियां भी जोड़ी गई हैं - सर्वश्रेष्ठ पारंपरिक कंट्री एल्बम और सर्वश्रेष्ठ एल्बम कवर। पुरस्कार समारोह लॉस एंजिल्स के क्रिप्टो.कॉम एरिना में आयोजित किया जाएगा, जिसका सीधा प्रसारण सीबीएस पर और स्ट्रीमिंग पैरामाउंट प्लस पर होगा।

प्रमुख सामान्य श्रेणी में, बैड बनी एक मजबूत दावेदार के रूप में उभरे हैं। उनके ट्रैक DtMF को रिकॉर्ड ऑफ द ईयर के लिए नामांकित किया गया है, जबकि उनका एल्बम DeBÍ TiRAR MáS FOToS एल्बम ऑफ द ईयर की दौड़ में शामिल है। केंड्रिक लैमर भी कई श्रेणियों में अपना दबदबा बनाए हुए हैं, उन्हें रिकॉर्ड, एल्बम, गीत और रैप श्रेणियों में नामांकन प्राप्त हुए हैं, जिनमें SZA के साथ उनका गाना Luther और उनका एल्बम GNX शामिल है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें