बॉलीवुड एक्टर सलमान खान इन दिनों अपनी फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में फिल्म का टीजर भी रिलीज हुआ है। टीजर को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। सलमान खान की ये फिल्म 17 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों मे रिलीज होगी। वहीं इसी बीच सलमान खान को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। एयरपोर्ट पर बिजी शेड्यूल के बाद भी फैंस के लिए समय निकाला। सलमान ने न सिर्फ फैंस से मुलाकात की बल्कि उनके साथ बातचीत भी की है। सलमान खान अपने एयरपोर्ट लुक में काफी कूल और हैंडसम नजर आ रहे थें।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा विडियो
वायरल भयानी द्वारा शेयर किए गए वीडियो में सलमान खान ब्लैक आउटफिट में बेहद स्टाइलिश नजर आ रहे हैं। वीडियो में वह फैंस से मिलते हुए, उन्हें ऑटोग्राफ देते और चॉकलेट बांटते दिखते हैं। जैसे ही सोशल मीडिया पर ये वीडियो सामने आया, लोग इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं। हाल ही में सलमान खान ने अपना 60वां जन्मदिन मनाया, जिसे उन्होंने अपने फार्महाउस पर खास अंदाज में सेलिब्रेट किया।
फिल्म की रिलीज में बिजी है सलमान
सलमान खान अपनी आने वाली वॉर ड्रामा फिल्म बैटल ऑफ गलवान की रिलीज की तैयारी में बिजी हैं। इस फिल्म का टीजर हाल ही में उनके 60वें जन्मदिन पर रिलीज किया गया, जिसे देखने के बाद दर्शकों में एक्साईटमेंट बढ़ गई है। टीजर में सलमान के लुक को देखकर कई लोग यह कयास लगाने लगे कि वह कर्नल संतोष बाबू का किरदार निभा सकते हैं। इसी वजह से यह चर्चा भी शुरू हो गई है कि फिल्म पूरी तरह बायोपिक है या फिर सच्ची घटनाओं से प्रेरित एक वॉर ड्रामा।
क्या बायोपिक है सलमान का फिल्म
HT के मुताबिक एक सोर्स ने बताया, “सलमान खान की गलवान कर्नल संतोष बाबू की बायोपिक नहीं है। ये फिल्म गलवान वैली क्लैश की सच्ची घटनाओं पर आधारित है। सलमान खान की फिल्मों में अक्सर इंसानियत और भावनाओं को अहम जगह मिलती है, इसलिए उम्मीद की जा रही है कि फिल्म के क्लाइमैक्स में भी एक मजबूत और असरदार इंसानी पहलू देखने को मिलेगा।”
कैसा है फिल्म का टीजर
बैटल ऑफ़ गलवान का टीजर सलमान खान के दमदार डायलॉग से शुरू होता है, जिसमें वह कहते हैं कि जवानों याद रहे, जख्म लगे तो मेडल समझना और मौत दिखे तो सलाम करना और कहना, ‘आज नहीं, फिर कभी।’। यही लाइन पूरे टीजर का माहौल तय करती है और भारत की सीमा पर तैनात सैनिकों के साहस, मजबूती और अदम्य जज्बे को असरदार ढंग से सामने रखती है। टीजर में सलमान खान का लुक काफी गंभीर और अनुभवी दिखाई देता है।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।