फरहान अख्तर के डायरेक्शन में बन रही फिल्म 'डॉन 3' इस समय काफी सुर्खियों में है। पिछले काफी दिनों से चर्चा है कि रणवीर सिंह के 'डॉन 3' छोड़ दी है। हालांकि, इस पर अभी तक रणवीर सिंह और फिल्म से जुड़ी प्रोडक्शन टीम की तरफ कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। वहीं अब खबर ये भी आ रही कि फरहान अख्तर ने फिल्म के लिए नए लीड एक्टर की तलाश शुरू कर दी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म के मेकर्स ने 'डॉन 3' में ऋतिक रोशन को अप्रोच कर सकते हैं।
'डॉन 3' में नजर आएंगे ऋतिक
फिल्मफेयर की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि, 'डॉन 3 के मेकर्स फिल्म को लीड करने के लिए परफेक्ट स्टार की तलाश में हैं और इस रेस में ऋतिक रोशन का नाम सबसे आगे चल रहा है। हालांकि, ये बातचीत अभी शुरुआती दौर में है और फिलहाल इस पर कोई अंतिम फैसला नहीं लिया गया है।" अब ये देखना दिलचस्प होगा कि ऋतिक इस फिल्म का हिस्सा बनते हैं या नहीं। बता दें डॉन 2 में ऋतिक ने एक छोटा सा कैमियो किया था।
रिपोर्ट के मुताबिक, "डॉन 3 के मेकर्स चाहते हैं कि फिल्म के लिए ऐसा एक्टर चुना जाए जो दर्शकों के बीच पहले से जाना-पहचाना हो और जिसका काम भी दमदार रहा हो। इसकी वजह यह है कि तीसरी फिल्म में लीड करने वाला अभिनेता शाहरुख खान और अमिताभ बच्चन की उस यादगार विरासत को आगे बढ़ाएगा, जिन्होंने पहले डॉन का किरदार निभाकर इसे आइकॉनिक बनाया है।"
रणवीर सिंह ने क्यों छोड़ी फिल्म
जब यह खबर सामने आई कि रणवीर सिंह ने फरहान अख्तर की बहुप्रतीक्षित एक्शन थ्रिलर डॉन 3 से दूरी बना ली है, तो इसके पीछे कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। कुछ लोगों का मानना था कि यह फैसला उन्होंने धुरंधर की सफलता के बाद लिया, जबकि इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट में दावा किया गया कि रणवीर का फिल्म से हटना मेकर्स के साथ कुछ मांगों को लेकर मतभेद की वजह से हुआ। हालांकि, इस पूरे मामले पर अब तक किसी भी पक्ष की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
ऋतिक को लेना चाहते थे डॉन 2 में
पिछले साल राज शमनी से बातचीत में फरहान अख्तर ने बताया था कि उन्होंने शुरुआत में डॉन का ऑफर ऋतिक रोशन को फिल्म के बारे में बताया था, लेकिन बाद में यह रोल शाहरुख खान को देने का फैसला किया गया। फरहान ने आगे बताया कि चूंकि वह पहले ही ऋतिक से इस फिल्म को लेकर बात कर चुके थे, इसलिए उन्होंने उन्हें फोन कर अपनी स्थिति साफ की। फरहान ने ऋतिक से कहा कि वह उसी फिल्म पर काम कर रहे हैं, लेकिन कहानी आगे बढ़ने पर उन्हें लगा कि इस रोल के लिए शाहरुख खान ज्यादा सही रहेंगे। इस पर ऋतिक ने कहा तुम्हें अपनी फिल्म सबसे अच्छे तरीके से बनानी चाहिए। अगर तुम्हें लगता है कि वही इसके लिए सही हैं, तो बेझिझक उनसे बात करो। फरहान ने इसे एक बहुत ही अच्छी और यादगार बात बताया।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।