Get App

Karan Aujla: दिल्ली में कांसर्ट से पहले करण औजला मिले सीएम रेखा गुप्ता से, वीडियो हुआ वायरल

Karan Aujla Met CM Rekha Gupta: दिल्ली शनिवार, 28 फरवरी को पंजाबी म्यूजिक लवर के लिए एक खास शाम लेकर आ रही है। मशहूर गायक करण औजला अपने बहुप्रतीक्षित P-Pop Culture India Tour की शुरुआत राजधानी से करने जा रहे हैं। यह ग्रैंड कॉन्सर्ट जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित होगा, जहां हजारों की भीड़ उमड़ने की उम्मीद है।

Shradha Tulsyanअपडेटेड Feb 28, 2026 पर 8:18 AM
Karan Aujla: दिल्ली में कांसर्ट से पहले करण औजला मिले सीएम रेखा गुप्ता से, वीडियो हुआ वायरल

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पंजाबी सुपरस्टार सिंगर करण औजला के आगामी दिल्ली कंसर्ट से पहले उनसे विशेष मुलाकात की। यह मीटिंग 28 फरवरी को जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में होने वाले उनके 'पी-पॉप कल्चर इंडिया टूर' के उद्घाटन शो को लेकर आयोजित की गई थी। सीएम ने न केवल स्वागत किया, बल्कि आयोजन की पूरी व्यवस्था पर भरोसा दिलाया, जिससे संगीत प्रेमियों में उत्साह और बढ़ गया।

मुलाकात के दौरान रेखा गुप्ता ने करण औजला को गर्मजोशी से स्वागत करते हुए कहा, "दिल्ली में आपको बहुत प्यार मिलने वाला है, युवा आपके साथ हैं।" उन्होंने स्पष्ट रूप से आश्वासन दिया कि कंसर्ट में कोई अव्यवस्था नहीं होगी। खासतौर पर ट्रैफिक प्रबंधन पर जोर देते हुए उन्होंने बताया कि संबंधित अधिकारियों को पहले ही निर्देश दे दिए गए हैं, ताकि स्टेडियम के आसपास कोई जाम न लगे। इसके अलावा, वेन्यू पर सफाई और अन्य सुविधाओं का भी पूरा ध्यान रखा जाएगा।

यह मीटिंग इसलिए भी खास है क्योंकि करण औजला के पिछले कुछ शोज में अव्यवस्था की शिकायतें सामने आई थीं। गुरुग्राम वाले कांसर्ट में तो फैंस के 200 से ज्यादा फोन चोरी हो गए थे, जिससे हंगामा मच गया था। रेखा गुप्ता ने इस बात का जिक्र करते हुए कहा कि भविष्य में आने वाले सभी कलाकारों के इवेंट्स के बाद वेन्यू की अच्छी तरह सफाई होगी। "हम यह सुनिश्चित करेंगे कि कोई बाधा या मिसमैनेजमेंट न हो," उन्होंने वीडियो में कहा, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें