Bhushan Kumar: बॉर्डर 2 में अक्षय खन्ना को कास्ट नहीं करने पर बोले भूषण कुमार, 'फिल्म पहले से ही स्क्रिप्टेड थी'

Bhushan Kumar: भूषण कुमार ने कहा कि धुरंधर की सक्सेस के बाद से अक्षय खन्ना के लिए लोगों की दिवानियत देखने लायक है। लेकिन हम बॉर्डर 2 के लिए इसका फायदा नहीं उठाना चाहते थे।

अपडेटेड Jan 26, 2026 पर 12:18 PM
Story continues below Advertisement
बॉर्डर 2 में अक्षय खन्ना को कास्ट नहीं करने पर बोले भूषण कुमार

Bhushan Kumar: बॉर्डर 2 बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है। जेपी दत्ता की बॉर्डर के 28 साल बाद आई इस फिल्म में सनी देओल लेफ्टिनेंट कर्नल फतेह सिंह कलेर की भूमिका में हैं। अक्षय खन्ना, सुनील शेट्टी और सुदेश बेरी के किरदार भले ही पहली फिल्म में शहीद हो गए हों, लेकिन फिल्म निर्माताओं ने पुरानी यादों को ताजा करने के लिए इन तीनों को कैमियो रोल में जरूर शामिल किया है। फिल्म के अंत में, पुनीत इस्सर के साथ ये तीनों कलाकार नजर आते हैं और बैकग्राउंड में 'मिट्टी के बेटे' गाना बजता है। लेफ्टिनेंट कर्नल फतेह सिंह कलेर उनकी सोल को ट्रिब्यूट देते नजर आते हैं।

यह कोई सीक्रेट नहीं है कि खन्ना फिल्म 'धुरंधर' की जबरदस्त सफलता का आनंद ले रहे हैं। इस फिल्म ने उन्हें फिर से सुर्खियों में ला दिया है और उनके करियर में एक महत्वपूर्ण मोड़ आया है। 'धुरंधर' में उनका अभिनय, खासकर 'FA9LA' गाने पर उनका डांस, सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है और सिनेमा और मीम पेज उनकी लोकप्रियता का भरपूर फायदा उठा रहे हैं। लेकिन 'बॉर्डर 2' के निर्माताओं ने न्यूज़18 को बताया कि खन्ना का कैमियो उनके आसपास की मौजूदा दीवानगी का नतीजा नहीं था।

टी-सीरीज़ के प्रमुख भूषण कुमार का कहना है कि उन्होंने बॉर्डर 2 के लिए अक्षय खन्ना की लोकप्रियता का फायदा नहीं उठाया और उन्हें लंबी भूमिका नहीं दी, क्योंकि इससे फिल्म को नुकसान होता। “आप इस तरह से फिल्म नहीं बना सकते। स्क्रिप्ट पहले से ही लिखी हुई थी। दरअसल, हमने उनका हिस्सा धुरंधर की रिलीज़ के बाद शूट किया था। फिल्म और अक्षय को लेकर दीवानगी पहले से ही थी, लेकिन हमने कभी इसका फायदा उठाने के बारे में नहीं सोचा। स्क्रिप्ट में इसकी कोई ज़रूरत नहीं थी। ऐसा नहीं है कि हमने धुरंधर की रिलीज़ के बाद उन्हें शामिल किया हो।


वे बताते हैं कि किसी भी कैमियो को सिर्फ मार्केटिंग और बिजनेस बढ़ाने के लिए फिल्म में शामिल नहीं किया गया था। “यही बात सुनील शेट्टी के बारे में भी कही जा सकती है। ऐसा नहीं है कि हमने उन्हें लेने का फैसला किया और बाद में स्क्रिप्ट में डाल दिया। बॉर्डर 2 में कैमियो के तौर पर उनका होना तय था। मैं सभी से रिक्वेस्ट करता हूं कि फिल्म के अंत में आने वाले क्रेडिट्स देखना न भूलें। कैमियो वाला वह सीन बहुत भावुक कर देने वाला है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।