Get App

Bigg Boss 19 फेम मालती चहर ने बचपन के दर्द पर तोड़ी चुप्पी, माता-पिता के रिश्ते की कड़वाहट ने छोड़ी गहरी चोट

Malti Chahar: बिग बॉस 19 की वाइल्डकार्ड कंटेस्टेंट मालती चाहर ने हाल ही में अपने दर्दभरे बचपन की सच्चाई बयां की है। क्रिकेटर दीपक चाहर की बहन मालती ने यूट्यूबर सिद्धार्थ कन्नन के साथ इंटरव्यू में बताया कि घर का माहौल हमेशा तनावपूर्ण रहता था, जहां माता-पिता के लगातार झगड़े ने उनकी जिंदगी को गहरी चोट पहुंचाई।

Shradha Tulsyanअपडेटेड Dec 28, 2025 पर 3:24 PM
Bigg Boss  19 फेम मालती चहर ने बचपन के दर्द पर तोड़ी चुप्पी, माता-पिता के रिश्ते की कड़वाहट ने छोड़ी गहरी चोट

रियलिटी शो बिग बॉस 19 में वाइल्ड कार्ड एंट्री लेकर टॉप 6 तक पहुंची मालती चहर ने हाल ही में अपने बचपन और पारिवारिक संघर्षों पर चुप्पी तोड़ी है। भारतीय क्रिकेटर दीपक चहर की बहन मालती ने एक इंटरव्यू में बताया कि कैसे उनके बचपन का बड़ा हिस्सा माता-पिता के झगड़ों और तनाव से घिरा रहा।

बचपन की कड़वी यादें

मालती ने खुलासा किया कि उनके माता-पिता अक्सर झगड़ते थे और उस माहौल का असर सीधे उन पर पड़ता था। कई बार बहस के बाद गुस्से का निशाना वही बनतीं और उन्हें मार भी पड़ती। उन्होंने कहा कि बड़े होने के नाते उन्हें सब कुछ देखना और सहना पड़ा, जबकि उनका भाई क्रिकेट में व्यस्त रहने के कारण इन झगड़ों से दूर रहता था।

पिता से दूरी

मालती ने बताया कि उनके जीवन का सबसे कठिन दौर वह था जब उनके पिता ने उनसे बातचीत करना बंद कर दी थी। यह दूरी तब तक बनी रही जब तक उन्होंने अपनी क्लास 12 पूरी नहीं कर ली। इस दौरान उन्हें न केवल भावनात्मक खालीपन झेलना पड़ा बल्कि अपने सपनों को लेकर भी संघर्ष करना पड़ा। मालती ने मिस इंडिया प्रतियोगिता में हिस्सा लेने और मनोरंजन जगत में करियर बनाने की इच्छा जताई थी, लेकिन पारिवारिक माहौल ने उनके फैसलों को और कठिन बना दिया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें