Pranit-Abhishek Friendship: बिग बॉस 19 की मशहूर दोस्ती में आई दरार? अभिषेक बजाज और प्रणित मोरे ने एक-दूसरे को किया अनफॉलो!

Pranit-Abhishek Friendship: टीवी रियलिटी शो बिग बॉस 19 हमेशा से ही चर्चाओं में रहता है, लेकिन इस बार शो से बाहर भी ड्रामा देखने को मिल रहा है। शो में दोस्ती और रिश्तों की कहानियां अक्सर सुर्खियां बनती हैं, और अब दो कंटेस्टेंट्स अभिषेक बाजाज और प्रणीत मोरे की दोस्ती पर सवाल उठने लगे हैं।

अपडेटेड Jan 29, 2026 पर 8:46 PM
Story continues below Advertisement

बिग बॉस 19 के घर में खिली एक चमकती दोस्ती अब सोशल मीडिया पर धुंधली पड़ती नजर आ रही है। अभिषेक बजाज और प्रणित मोरे, जिनकी नेचुरल केमिस्ट्री ने दर्शकों के दिल जीत लिए थे, अब एक-दूसरे को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर चुके हैं। यह खबर फैंस के लिए किसी सदमे से कम नहीं, क्योंकि शो के दौरान दोनों की हंसी-मजाक और कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी होने वाली तस्वीरें आज भी यादगार हैं।

शो के अंदर दोनों की जोड़ी 'पॉजिटिव गैंग' का हिस्सा बनी। हंसी-ठिठोली से लेकर इमोशनल मोमेंट्स तक, सबमें साथ नजर आए। प्रणित ने तो एक टास्क में स्पेशल पावर यूज कर अभिषेक को बचाने का मौका गंवा दिया था उन्होंने अश्नूर कौर को चुना। इससे थोड़ी दरार आई, लेकिन बाहर आकर दोनों ने सुलह कर ली लग रही थी। फैंस सोच रहे थे कि यह दोस्ती शो से कहीं आगे बढ़ेगी। मगर अब अनफॉलो की यह घटना ने सब सवालों के घेरे में ला दिया। क्या पुरानी नाराजगी फिर भड़क आई? या कोई नई गलतफहमी?

प्रणित ने ग्रैंड फिनाले के बाद मीडिया से खुलकर बात की थी। उन्होंने कहा, 'अभिषेक से बात कम हुई है। दोस्ती में एक्सपेक्टेशन होने पर बुरा लगता है। लेकिन दोस्तों का हाथ नहीं छोड़ते, मैं उसका साइड सुनाऊंगा तो मान जाएगा।' यह बयान उम्मीद जगाता था, लेकिन अब चुप्पी सवाल बढ़ा रही। अभिषेक अपने प्रोजेक्ट्स प्रमोट करने में व्यस्त हैं, वहीं प्रणित फैंस से जुड़ते हुए कामकाजी जिंदगी शेयर कर रहे। शो में प्रणित ने अपनी जॉब लॉस, दादी के आखिरी पलों को मिस करने का दर्द और वीर पहाड़िया कंट्रोवर्सी पर खुलकर बोला था ये किस्से उन्हें रियल बनाते थे।

सोशल मीडिया पर हंगामा मचा है। फैंस कमेंट्स बरसा रहे—'दोस्ती टूट गई क्या?', 'क्लैरिफिकेशन दो!'। दोनों ने अभी कोई रिएक्ट नहीं किया। क्या यह सिर्फ पर्सनल स्पेस की बात है या कुछ गहरा? बिग बॉस की दोस्तियां अक्सर शो से बाहर टेस्ट होती हैं, और यह जोड़ी भी उसी परीक्षा से गुजर रही। फैंस दुआ कर रहे कि हंसी-मजाक वाली वो केमिस्ट्री वापस लौटे। बिग बॉस के इतिहास में कई बार ऐसा हुआ है कि शो के दौरान बनी दोस्ती या रिश्ते बाहर आकर टिक नहीं पाए। कैमरे के सामने दिखने वाली बॉन्डिंग अक्सर शो खत्म होने के बाद बदल जाती है। अभिषेक और प्रणीत का मामला भी उसी पैटर्न को दर्शाता है।

हालांकि दोनों ने अब तक इस मुद्दे पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं कि क्या अभिषेक और प्रणीत अपनी चुप्पी तोड़ेंगे और बताएंगे कि अनफॉलो करने के पीछे असली वजह क्या है।


हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।