Get App

Bigg Boss 19: बच्चे के सवाल पर इमोशनल हुए गौरव खन्ना, घर में खाने को लेकर हुई लड़ाई

Bigg Boss 19: ‘बिग बॉस 19’ अब फिनाले वीक में पहुंच गया है और घर में अब सिर्फ छह कंटेस्टेंट बचे हैं। आज घर में फरहाना भट्ट और गौरव खन्ना के बीच काफी बहस हुई। आइए जानते हैं आज घर में क्या-क्या हुआ

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 02, 2025 पर 11:12 PM
Bigg Boss 19: बच्चे के सवाल पर इमोशनल हुए गौरव खन्ना, घर में खाने को लेकर हुई लड़ाई
जानें आज एपिसोड में आज क्या-क्या हुआ

Bigg Boss 19: टीवी के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ अब अपने फिनाले वीक में पहुंच चुका है और घर में सिर्फ छह कंटेस्टेंट बचे हैं। बिग बॉस के घर से 6 सदस्यों में से एक सदस्य घर से बाहर जा सकता है। इसी बीच, बिग बॉस के टॉप 6 कंटेस्टेंट से सवाल पूछने के लिए जर्नलिस्ट आज भी घर में आए थे। वहीं आज के दिन एपिसोड की शुरुआत घरवालों ने मीडिया राउंड की बातें याद करते है। फरहाना ने माना कि उसकी कुछ बातें लोगों को दुख पहुंचा देती हैं। अमाल से पूछा गया कि क्या वह शो में आने से पहले मालती से मिला था। आइए जानते हैं आज के दिन शो में क्या-क्या हुआ

कैसे हुई शो की शुरुआत

मालती ने कहा लोग उसे फरहाना के लिए ऑब्सेस्ड बताकर गलत समझ रहे हैं, क्योंकि फरहाना ही उसके पास आती है, वह नहीं। वह ये भी बताती है कि वह घर का माहौल बेहतर बनाने की कोशिश कर रही है। वहीं, अमाल और फरहाना इस बात से परेशान हैं कि उन्हें गलत तरह से पेश किया जा रहा है। मीडिया राउंड में फरहाना और तान्या से गौरव के प्रति उनके धन्यवाद को लेकर भी सवाल पूछे गए। गौरव ने खुद को परेशान करने वाला कहे जाने और टास्क से बचने के आरोपों को गलत बताते हुए अपनी सफाई दी।

इमोशनल हुए गौरव

सब समाचार

+ और भी पढ़ें