Bigg Boss 19: सलमान खान का रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' अब अपने ग्रैंड फिनाले के करीब पहुंच गया है। घर में अब लड़ाई पहले से कहीं ज्यादा ही बढ़ गई है। हांलाकि इस हफ्ते बिग बॉस के घर का नजारा कुछ अलग ही दिख रहा है। इस हफ्ते फैमिली वीक की शुरुआत होते ही घर का माहौल पूरी तरह बदल गया। पहले दिन अशनूर कौर के पिता गुरमीत और कुनिका सदानंद के बेटे अयान घर में आए। वहीं दुसरी ओर फरहाना भट्ट और तान्या मित्तल के बीच काफी बहस भी हो गई। आज के एपिसोड में घर में गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा चमोला भी शो में आई, जिससे घर का पुरा माहौल ही बदल गया।
एपिसोड की शुरुआत में तान्या मित्तल इमोशनल होती नजर आती है। फरहाना भट्ट उन्हें संभालने की कोशिश करती दिखीं। दूसरी तरफ शहबाज बदेशा और मालती चाहर के बीच थोड़ी गहमागहमी भी देखने को मिला। शहबाज ने मालती से अपना कंबल ठीक से मोड़कर रखने को कहा, लेकिन मालती ने तबियत खराब होने का कारण बताते हुए ऐसा करने से मना कर दिया। इसके बाद शहबाज ने प्रणित मोरे से भी कहा कि वह मालती का साथ देना बंद करें, और मालती को ‘अनहाइजेनिक’ कहकर उनकी आलोचना की।
अशनूर के पापा ने बनाया बटर पनीर
अशनूर ने जब अपने पिता से पूछा कि गौरव घर में कैसे हैं तो उन्होंने बताया कि गौरव एक अच्छे इंसान हैं। उन्होंने एक बातचीत का किस्सा भी साझा किया, जहां उन्हें लगा कि अशनूर उससे भी बेहतर तरीके से पेश आ सकती थीं। इसके बाद अशनूर के पापा ने बिग बॉस 19 के घरवालों के लिए स्वादिष्ट बटर चिकन और बटर पनीर बनाया, जिसमें शहबाज बदेशा ने भी उनकी मदद की।
फरहाना-तान्या में हुई बहस
तान्या मित्तल और फरहाना भट्ट के बीच आज के एपिसोड में ज़ोरदार झगड़ा देखने को मिला। बात तब शुरू हुई जब तान्या ने फरहाना को बगीचे में इलायची थूकने पर टोका और उसे उठाने को कहा, लेकिन फरहाना ने मना कर दिया। इसके बाद दोनों के बीच बहस बढ़ गई और तान्या ने उन्हें ‘पागल औरत’ कह दिया, जिस पर फरहाना ने भी वही शब्द कहकर जवाब दिया। बाद में फरहाना ने अमाल मलिक से बात करते हुए कहा कि उन्होंने कभी किसी का बॉडी शेम नहीं किया, जैसा तान्या ने किया है।
बाद में तान्या मित्तल ने अशनूर के पिता के लिए हलवा बनाया और उनसे माफी भी मांगी, जिसे उन्होंने खुशी से स्वीकार कर लिया। दूसरी ओर, कुनिका सदानंद को घर में एक और प्यारा सरप्राइज़ मिला। बेटा अयान तो पहले से मौजूद था, लेकिन इस बार उनकी दो पोतियां भी बिग बॉस 19 के घर में उनसे मिलने पहुंचीं, जिससे माहौल बेहद इमोशनल हो गया। इसके बाद अशनूर के पिता और कुनिका सदानंद का बेटा और उनकी पोतियां घर से विदा लेती है।
शो में हुई गौरव की पत्नी की एंट्री
इसके बाद घर में एपिसोड के अंत में बिग बॉस 19 के घर में गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा चमोला की एंट्री हुई। दोनों एक-दूसरे को देखते ही खुशी से खिल उठे और हंसते हुए गले मिले। वहीं गौरव ने अपनी पत्नी को प्यार से किस भी किया। इसके बाद बिग बॉस वापस से गौरव को फ्रीज कर देते हैं। वहीं घर वालों के आने से बाद से घर का माहौल काफी खुशनुमा हो गया है।