Bigg Boss 19: सलमान खान का लोकप्रिय रियलिटी शो बिग बॉस 19 अब अपने ग्रैंड फिनाले के काफी करीब है। शो के पांच फाइनलिस्ट गौरव खन्ना, प्रणित मोरे, अमाल मलिक, फरहाना भट्ट और तान्या मित्तल खिताब जीतने की दौड़ में बने हुए हैं। वहीं आज घर में सभी 5 कंटेस्टेंट की जर्नी वीडियो दिखाया गया। एपिसोड की शुरुआत तान्या मित्तल के अपने नए प्लांट के बारे में बात करती है, जिस पर प्रणित मजाक में कहते हैं नाश्ता करते-करते इसने 40 फैक्ट्री खोल ली होंगी। ये सुनकर बाकी घरवाले हंसने लगते हैं। वहीं किचेन एरिया में प्रणित फरहाना की बनाई गई रोटी का मजाक उड़ाते हैं। थोड़ी देर बाद बिग बॉस सभी घरवालों को लिविंग रूम में बुलाते हैं और घोषणा करते हैं कि अब उन्हें उनकी पूरी जर्नी का वीडियो दिखाया जाएगा।
