Bigg Boss 19: दोस्त ने दिखाया अभिषेक बजाज का बाहर को रास्ता, फुट-फुटकर रोईं अशनूर, नीलम गिरी भी हुईं एविक्ट

Bigg Boss 19: ‘बिग बॉस 19’ में आज वीकेंड का वार का आज काफी खास रहा। आज घर में सलमान ने कुछ कंटेस्टेंट की जमकर क्लास लगाते हुए नजर आए। वहीं आज शो में शो में कई खास मेहमान भी पहुंचें। आइए जानते हैं आज घर में क्या-क्या हुआ।

अपडेटेड Nov 09, 2025 पर 11:12 PM
Story continues below Advertisement
Bigg Boss 19: आइए जानते हैं बिग बॉस के घर में में क्या-क्या हुआ

Bigg Boss 19: टीवी के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ में आज वीकेंड का वार का आज काफी खास रहा। आज घर में सलमान ने कुछ कंटेस्टेंट की जमकर क्लास लगाते हुए नजर आए। आज शो में शो में कई खास मेहमान भी पहुंचें, जिनमें अजय देवगन, आर. माधवन और रकुल प्रीत सिंह शामिल हैं। आज के एपिसोड में भारतीय महिला क्रिकेट टीम की वर्ल्ड कप जीत का जश्न मनाने के लिए झूलन गोस्वामी और अंजुम चोपड़ा भी शो में शामिल हुईं।

इस हफ्ते एलिमिनेशन के लिए गौरव, अभिषेक, अशनूर और नीलम नॉमिनेट हुए थे। आज घर में शॉकिंग एलिमिनेशन भी हुआ, घर से आज दो लोगों को बाहर किया गया। आइए जानते हैं आज घर में क्या-क्या हुआ।

झूलन-अंजुम आई शो में


सलमान खान ने शो में झूलन गोस्वामी और अंजुम चोपड़ा का स्वागत किया। अंजुम ने टीम की जीत पर गर्व जताया, जबकि सलमान ने याद दिलाया कि स्मृति मंधाना ने झूलन से विश्व कप जीतने का वादा किया था, जिसे उन्होंने पूरा किया। झूलन ने बताया कि जब स्मृति और हरमनप्रीत ट्रॉफी लेकर आईं, तो वह पल बेहद इमोशनल था।

अभिषेक की लगाई क्लास

सलमान खान ने वीकेंड का वार में अभिषेक बजाज को लेकर अशनूर कौर को फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि अभिषेक किसी की बात नहीं सुनते और घर में जरूरत से ज्यादा शोर मचाते हैं। वर्कआउट के बाद गेट खोलने की आदत पर भी उन्होंने घरवालों से झगड़ा किया था। सलमान ने अशनूर से कहा कि वो अभिषेक के पीछे छिप गई हैं, जबकि अभिषेक शो में ज्यादा एक्टिव और असरदार नजर आ रहे हैं। अशनूर ने सफाई दी कि उनका बाकी घरवालों से भी अच्छा रिश्ता है। सलमान खान ने शो में तान्या और अभिषेक के बीच चल रही बातों पर चर्चा की। उन्होंने मजाक में कहा कि अभिषेक के योगदान की वजह से तान्या उनसे फ्लर्ट करती थीं।

इस पर अभिषेक ने कहा कि तान्या अकेले में उनकी तारीफ करती थीं, लेकिन सबके सामने उन्हें नीचा दिखाती थीं। तान्या ने सफाई दी कि उनका ऐसा कोई इरादा नहीं था। सलमान ने कहा कि अभिषेक ने पहले तारीफ का मजा लिया और बाद में इसे फ्लर्ट का नाम देकर खुद को अटेक्टिव दिखाने की कोशिश की। सलमान खान ने स्पष्ट किया कि तान्या ने अभिषेक के साथ फ्लर्ट नहीं किया था, बल्कि अभिषेक ने ही बात को गलत दिशा दी थी।

मंच पर आए ये एक्टर

इसके बाद 'बिग बॉस 19' के मंच पर फिल्म 'दे दे प्यार दे 2' के अजय देवगन, आर. माधवन, रकुल प्रीत सिंह और मीजान जाफरी पहुंचे। सलमान खान ने उनके साथ मजेदार बातचीत की और घरवालों से भी इंटरैक्शन कराया। एक टास्क के दौरान जब पूछा गया कि वे किसे प्यार नहीं देना चाहेंगे, तो अमाल, प्रणीत और मृदुल ने फरहाना का नाम लिया, जबकि तान्या ने शहबाज को चुना। वहीं गौरव ने तान्या और फरहाना दोनों के नाम लिया।

कौन से दो लोग है नेगटिव

आर. माधवन ने घरवालों से पूछा कि वे दो ऐसे लोगों के नाम बताएं जिनका रिश्ता उन्हें सबसे ज्यादा निगेटिव लगता है। इसके जवाब में ज्यादातर सदस्यों ने तान्या और फरहाना का नाम लिया। वहीं, कुछ ने अशनूर-अभिषेक और अमल-शहबाज की जोड़ी को भी चुना। इस टास्क के दौरान घर में खूब हंसी-मजाक और हल्की नोकझोंक देखने को मिली।

शो से निकले ये खिलाड़ी

इस हफ्ते एलिमिनेशन के लिए गौरव, अभिषेक, अशनूर और नीलम नॉमिनेट हुए थे। सलमान खान ने घोषणा की कि गौरव और फरहाना सेफ हैं, जबकि नीलम, अभिषेक और अशनूर बॉटम 3 में पहुंचे। कैप्टन प्रणीत जो मेडिकल रीजन की वजह से बाहर गए थे, उनको तीनों में से एक सदस्य को सुरक्षित करने का मौका दिया गया। प्रणीत ने अशनूर को सेफ किया, जिसके बाद अभिषेक और नीलम शो से एविक्ट हो गए। दोनों के जाने से घर का माहौल इमोशनल हो गया। प्रणीत, अशनूर और कुनिका काफी इमोशनल हो गई।

Cinema Ka Flashback: मोहब्बत के दर्द से जकड़े दिलीप कुमार ने जब भरे सेट पर जड़ दिया था मधुबाला को तमाचा, देखते रह गए थे लोग

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।