Bigg Boss 19: फरहाना पर खूब बरसे सलमान खान, घर से निकालने की दे दी धमकी! जानें वीकेंड के वार में क्या-क्या हुआ

Bigg Boss 19: एपिसोड की शुरुआत में सलमान खान ने सबसे पहले अमाल को पूरे हफ्ते आलस और सोने की आदत पर डांट लगाई और पूछा कि वे घर में एक्टिव क्यों नहीं रहते हैं। अमाल ने गलती मानते हुए माफी मांगते हुए कहा की अब से वो एक्टिव रहेंगे

अपडेटेड Sep 06, 2025 पर 11:22 PM
Story continues below Advertisement
आइए जानते हैं आज शो में क्या-क्या हुआ

Bigg Boss 19: टीवी का फेमस रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' शुरुआत से ही चर्चा में बना हुआ है। घरवालों में हर दिन किसी ना किसी चीज को लेकर लड़ाई होती रहती है। वहीं आज 'बिग बॉस 19' के दूसरे वीकेंड का वार एपिसोड सलमान खान ने जमकर घर वालों की क्लास लगाई। आज शो में सलमान ने फरहाना भट और नेहल चुडासमा को अभिषेक बजाज वाली घटना को जरूरत से ज्यादा तूल देने पर फटकार लगाई, साथ ही कुनिका सदानंद से कप्तानी छोड़ने की वजह पर भी सवाल उठाए है।

इसके साथ ही सलमान ने अमाल मलिक को दिन में सोने की आदत पर भी सख्त लहजे में समझाया। आज शो में कुनिका के बेटे ने एंट्री हुई, जिसे देखकर कुनिका इमोशनल हो गई। आइए जानते हैं आज शो में क्या-क्या हुआ।

सलमान ने अमाल को दी हिदायत


एपिसोड की शुरुआत में सलमान खान ने सबसे पहले अमाल को पूरे हफ्ते आलस और सोने की आदत पर डांट लगाई और पूछा कि वे घर में एक्टिव क्यों नहीं रहते हैं। अमाल ने गलती मानते हुए माफी मांगते हुए कहा की अब से वो एक्टिव रहेंगे। इसके बाद सलमान ने घरवालों को अपशब्द बोलने से बचने की सख्त चेतावनी दी। उन्होंने कुनिका से कप्तानी छोड़ने की वजह पूछी, जिस पर उन्होंने बताया कि ज्यादातर सदस्य उनके खिलाफ थे और तान्या मित्तल ने उन्हें ताना भी मारा था। वहीं सलमान ने नेहल को तान्या से बिना वजह बहस करने और उन्हें अपमानजनक बातें कहने के लिए फटकार लगाई।

गौरव की भी लगाई क्सास

सलमान खान ने गौरव खन्ना को भी आड़े हाथों लिया और कहा कि वह घर में बिल्कुल एक्टिव नजर नहीं आ रहे, इसलिए उन्हें खुद को और आगे बढ़ाने की जरूरत है। इसके अलावा, उन्होंने अशनूर, अवेज और नगमा से भी सलमान ने साफ कहा कि घर में उनकी मौजूदगी न के बराबर दिखती है और जब भी दिखते हैं तो सिर्फ डांस करते हुए ही नजर आते हैं।

फरहाना की लगाई क्लास

सलमान खान ने प्रणित से एक नोटबुक मंगवाई, जिसमें फरहाना के पूरे हफ्ते बोले गए गालियों का जिक्र था और उनसे वही शब्द दोहराने को कहा। सलमान ने खास तौर पर नीलम गिरी को “दो कौड़ियों की औरत” कहने पर कड़ा सवाल उठाया। फरहाना ने सफाई देते हुए कहा कि उन्होंने जीशान और नीलम की बात में दखल देकर बहस शुरू कर दी थी। इस पर सलमान ने पूछा कि एक 'पीस एक्विटिविस्ट' होकर भी वे ऐसी भाषा का इस्तेमाल क्यों कर रही हैं। उन्होंने चेताया कि पहले भी ऐसे शब्द बोलने पर एक कंटेस्टेंट को शो से बाहर कर दिया गया था।

कुनिका हुई इमोशनल

सलमान खान ने कैप्टेंसी टास्क से जुड़ी फरहाना और अभिषेक बजाज वाली घटना पर घरवालों से सवाल किए। उन्होंने अशनूर से पूछा कि क्या अभिषेक की इंटेंशन गलत थी और बाकी सदस्यों से भी इस पर राय मांगी। सलमान ने बताया कि नेहल ने इस मुद्दे को दोबारा उठाकर माहौल गरमा दिया, जिससे फरहाना ने बात को और बढ़ाया। इसके बाद सलमान ने फरहाना को कुनिका के परिवार को झगड़े में घसीटने और उन्हें ‘फ्लॉप एक्टर’ कहने पर फटकार लगाई। इसी दौरान कुनिका के बेटे अयान घर में आए और अपनी मां के खेल और मेहनत की तारीफ की। इस पर कुनिका इमोशनल हो गई।

अयान ने फरहाना की टिप्पणी का जवाब देते हुए बताया कि उनकी मां का संघर्ष ही उनकी असली पहचान है। शो के आखिर मे सलमान ने कहा कि घर से जो कंटेस्टेंट बाहर जाएगा उनके नाम का ऐलान कल यानि रविवार के एपिसोड में बताया जाएगा। बता दें मृदुल, कुनिका, आवेज, तान्या, अमाल नॉमिनेट हुए हैं।

Anushka Sen: अनुष्का सेन ने शेयर की दुबई ट्रिप की कई तस्वीरें, इस अंदाज में आईं नजर

Ankita Pandey

Ankita Pandey

First Published: Sep 06, 2025 11:17 PM

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।