Bigg Boss 19: रोहित शेट्टी ने अमाल और शहबाज को लगाई फटकार, जानें वीकेंड के वार एपिसोड में क्या-क्या हुआ

Bigg Boss 19: टीवी के रिएलिटी शो बिग बॉस 19 के वीकेंड का वार एपिसोड में आज सलमान खान की गैरमौजूदगी में रोहित शेट्टी ने शो को होस्ट किया। आज रोहित ने कई लोगों की जमकर क्लास लगाई है। आइए जानते हैं आज घर में क्या-क्या हुआ।

अपडेटेड Nov 15, 2025 पर 11:13 PM
Story continues below Advertisement
Bigg Boss 19: आइए जानते हैं आज बिग बॉस के घर में क्या-क्या हुआ

Bigg Boss 19: टीवी के रिएलिटी शो बिग बॉस 19 में आज वीकेंड का वार एपिसोड काफी खास रहा। सलमान खान की गैरमौजूदगी में खतरों के खिलाड़ी के होस्ट और निर्देशक रोहित शेट्टी ने शो की कमान अपने अंदाज में संभाली। एपिसोड की शुरुआत में ही उन्होंने फरहाना और तान्या के 'टीवी' वाले कमेंट पर मजाकिया तंज कसते हुए कहा कि उनका शो भी टीवी पर ही आता है। रोहित ने इसी अंदाज में रोस्टिंग और होस्टिंग का मजेदार सेशन आगे बढ़ाया। आज रोहित ने कई लोगों की जमकर क्लास लगाई है। आइए जानते हैं आज घर में क्या-क्या हुआ।

क्यों जीत सकते हैं शो

सबसे पहले रोहित तान्या और फरहाना के टीवी वाले कमेंट पर बात करते हैं। इसके बाद रोहित शेट्टी कुनिका से पूछते हैं कि उन्हें क्यों लगता है कि वे जीत सकती हैं, जिस पर वह कहती हैं कि जेन-जी के साथ रहती हैं, इसलिए उन्हें चीज़ों की अच्छी समझ है। फरहाना कहती हैं कि वह इसलिए जीतने की हकदार हैं कि वह असली खेल खेलती हैं, इसलिए जीत की हकदार हैं। रोहित मालती की समझदारी की भी तारीफ करते हैं। फिर वह प्रणित से पूछते हैं कि उन्होंने अभिषेक की जगह अशनूर को क्यों चुना। जवाब सुनने के बाद रोहित अशनूर को सलाह देते हैं कि वह गौरव के “प्यादे” की तरह न खेलें और थोड़ा दूरी बनाकर अपना गेम खुद खेलें।


अमाल-गौरव में हुई बहस

रोहित जब गौरव की कप्तानी पर बात करते हैं, तो अमाल तुरंत बोल पड़ते हैं कि गौरव भले ही सुपरस्टार हों, लेकिन अक्सर अपनी इमेज और अच्छाई का दिखावा करते हैं। इस पर कुनिका और फरहाना भी सहमत होते हुए कहती हैं कि गौरव कहानियां बनाते हैं और उनका पूरा ग्रुप उन्हीं के इशारे पर चलता है। इसी बात पर अमाल और गौरव के बीच तीखी बहस हो जाती है। बाद में रोहित, प्रणित और अशनूर को भी सावधान करते हैं और जीके के साथ उनकी बढ़ती नजदीकियों पर चेतावनी देते हैं।

शहबाज से किया सवाल

रोहित शेट्टी पहले अमाल और शहबाज से सवाल करते हैं कि उन्होंने बिग बॉस की टीम को बॉयस्ड क्यों कहा। वह साफ कहते हैं कि हर कंटेस्टेंट के फैन ऐसी बातें कहते हैं, लेकिन शो उनकी राय के आधार पर नहीं चलता। रोहित यह भी पूछते हैं कि उन्हें क्यों लगता है कि टीम ने मृदुल को बाहर करने में कोई पक्षपात किया, जबकि वह ज़्यादा फेमस था। इस पर रोहित अमाल को टोका और कहा, “अमाल, तुम गलत कर रहे हो भाई।” उन्होंने फरहाना को भी समझाया कि उनकी तेज ज़ुबान किसी और को विनर नहीं बना सकती।

रोहित पूछते हैं कि क्या घरवालों को लगता है कि गौरव कोई रोल प्ले कर रहे हैं। अमाल हां कहते हुए बताते हैं कि गौरव अपनी इमेज पर ज्यादा ध्यान देता है। रोहित उन्हें बीच में रोककर कहते हैं कि वह निजी झगड़ों में नहीं पड़ना चाहते और सिर्फ सच्चा जवाब चाहते हैं। साथ ही, वह अमाल को बार-बार चेतावनी देते हैं कि शो की बेइज्जती न करें।

उसी समय पुछते सवाल

रोहित शेट्टी घरवालों को फटकार लगाते हुए कहा कि अगर उन्हें गौरव के फैसले पर आपत्ति थी, तो उन्हें सीधे उससे पूछना चाहिए था कि उसने राशन छोड़कर कप्तानी क्यों चुनी। लेकिन ऐसा करने के बजाय उन्होंने मेकर्स पर पक्षपात का आरोप लगा दिया। रोहित आगे कहते हैं कि गौरव जिस तरह का खेल खेल रहा है, वह अब सभी को साफ दिखाई देने लगा है।

रोहित ने कुनिका को लगाई फटकार

दिन के अंत में रोहित शेट्टी कुनिका को मालती पर की गई पर्सनल कमेंट के लिए फटकार लगाते हैं। उसी समय फरहाना और मालती एक-दूसरे से बहस में पड़ जाती हैं। फरहाना कहती है कि वह मालती के लेवल तक नहीं उतरेंगी। उधर, अशनूर गौरव से पूछती है कि उन्होंने प्रणित से उसकी जगह अभिषेक को चुनने की बात क्यों कही। गौरव बताते हैं कि उन्हें लगा अभिषेक खेल में ज्यादा मजबूत है, लेकिन प्रणित की बात सुनकर उन्होंने निर्णय बदल दिया।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।