Bigg Boss 19 विनर गौरव खन्ना ने शुरू किया नया सफर, लॉन्च किया अपना YouTube चैनल

Gaurav Khanna YT Channel: बिग बॉस 19 विनर गौरव खन्ना ने अपना नया YouTube चैनल लॉन्च किया है। उन्होंने इस कदम का श्रेय अपने दोस्तों प्रणीत मोरे और मृदुल तिवारी को दिया।

अपडेटेड Dec 17, 2025 पर 4:31 PM

बिग बॉस 19 के विजेता गौरव खन्ना ने शो की ट्रॉफी जीतने के कुछ ही दिनों बाद अपने करियर का नया अध्याय शुरू कर दिया है। उन्होंने हाल ही में अपना YouTube चैनल लॉन्च किया है, जिसके जरिए वे अपने प्रशंसकों से सीधे जुड़ना चाहते हैं। गौरव ने इस कदम का श्रेय अपने करीबी दोस्तों और सह-प्रतियोगियों प्रणीत मोरे और मृदुल तिवारी को दिया है, जिन्होंने उन्हें लगातार प्रेरित किया।

गौरव ने अपने पहले वीडियो में कहा कि उन्हें यकीन नहीं हो रहा कि यह उनका पहला YouTube कंटेंट है। उन्होंने बताया कि बिग बॉस के घर में बिताए गए महीनों ने उन्हें आत्मचिंतन का मौका दिया और अब वे चाहते हैं कि दर्शक उनकी सोच, अनुभव और भविष्य की योजनाओं को सीधे सुनें। गौरव ने यह भी स्वीकार किया कि उनके प्रशंसकों ने उन्हें सोशल मीडिया पर ज्यादा सक्रिय होने के लिए प्रेरित किया और यही वजह है कि उन्होंने इस प्लेटफॉर्म को चुना।


इस चैनल के जरिए गौरव अपने जीवन के अलग-अलग पहलुओं को साझा करेंगे चाहे वह उनकी पर्सनल जर्नी हो, प्रोफेशनल अनुभव हो या फिर बिग बॉस के घर में बिताए गए पल। पहले वीडियो में उन्होंने अपने करियर की शुरुआत, टीवी शो अनुपमा और सेलेब्रिटी मास्टरशेफ में काम करने के अनुभव, और शो के दौरान सलमान खान से मिली सलाहों पर भी चर्चा की।

खास श्रेय प्रणीत मोरे और मृदुल तिवारी को दिया, जो शो में उनके 'छोटे भाई' बने। गौरव बोले, "तुम्होंने सोशल मीडिया जॉइन करने को कहा, ये तुम्हारे लिए है। मुझे कुछ नहीं पता, गलती हो तो माफ करना। लाइव कैसे करेंगे, ये सब तो तुम सिखाओ।" फैंस को थैंक्स कहा, जिनके बिना ये जीत न पूरी होती।

लेकिन खुशी ज्यादा देर टिकी नहीं। लॉन्च के कुछ घंटों बाद वीडियो गायब हो गए और चैनल सर्च में नजर नहीं आया। रिपोर्ट्स कहती हैं यूट्यूब गाइडलाइंस वॉयलेशन से टर्मिनेट हुआ था।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।