Get App

Salman Khan: 'हम इसमें क्यों पड़ें?' सलमान खान ने 'बिग बॉस 20' में सेलेब्रिटीज पर राजनीति पर कमेंट करने के दबाव पर जताई नाराजगी जताई

Salman Khan: 'बिग बॉस 20' के 'वीकेंड का वार' एपिसोड में एक्टर ने पेड ट्रोलिंग, फिल्म रिव्यू और हर मुद्दे पर कमेंट करने के लिए सेलेब्रिटीज पर पड़ने वाले दबाव पर खुलकर बात की है। सलमान इस दौरान काफी नाराज दिख रहे थे।

Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Sep 20, 2026 पर 5:16 PM
Salman Khan: 'हम इसमें क्यों पड़ें?' सलमान खान ने 'बिग बॉस 20' में सेलेब्रिटीज पर राजनीति पर कमेंट करने के दबाव पर जताई नाराजगी जताई
सलमान ने कहा कि दूसरी तरफ ऐसे लोग भी हैं, जो सोशल मीडिया पर अच्छा काम करते हैं। यह देखकर मुझे अच्छा लगता है।

Salman Khan: बिग बॉस 20 के हालिया 'वीकेंड का वार' एपिसोड में सलमान खान ने ऑनलाइन ट्रोलिंग के बारे में काफी कुछ कहा। एक्टर ने अपने वजन और लुक पर किए गए कमेंट के बारे में बात की, लेकिन बातचीत को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने पैसे देकर कराई जाने वाली ट्रोलिंग, फिल्म रिव्यू और हर मुद्दे पर कमेंट करने के लिए सेलेब्रिटीज पर पड़ने वाले दबाव पर भी सवाल उठाए। एक्टर ने यह भी सवाल किया कि सेलेब्रिटीज को राजनीति पर टिप्पणी क्यों करनी चाहिए। कल रात एपिसोड के टेलीकास्ट होने के बाद से ही सोशल मीडिया पर एक्टर के क्लिप्स वायरल हो गए हैं।

सलमान ने पेड ट्रोलिंग और फिल्म रिव्यू पर सवाल उठाए

सलमान ने दावा किया कि उनकी टीम और फैन क्लब्स को पता है कि उनके खिलाफ होने वाली कुछ ट्रोलिंग के पीछे कौन है, लेकिन उन्होंने कहा कि वे आम तौर पर जवाब न देने का फैसला करते हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि फिल्म इंडस्ट्री के लोग ही ऐसे कैंपेन को बढ़ावा देते हैं।

उन्होंने कहा, "मुझे पता है कि मुझे कौन ट्रोल करता है। हमारे इतने सारे फैन क्लब्स हैं कि हमें पता होता है कि कौन क्या कर रहा है। हम बस प्रतिक्रिया न देने का फैसला करते हैं। वे आपको नीचा दिखाकर पैसे कमा रहे है, और हो सकता है कि कुछ हीरो या प्रोड्यूसर हों जो कुछ पैसे देकर इसे बढ़ावा देते हों। फिर लोग भ्रष्टाचार की बात करते हैं। पैसे के लिए वे फिल्मों को चार या पांच स्टार देते हैं। यह भी एक बड़ा भ्रष्टाचार है। तो क्या आप नैतिकता या मूल्यों के बारे में बात करने की स्थिति में हैं?"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें