Anil Kapoor: स्टार प्लस के नए गेम शो ‘इंडिया के टॉप 1% – द अनिल कपूर शो’ की शुरुआत एक ऐतिहासिक जीत के साथ हुई। ग्रैंड प्रीमियर एपिसोड में मुंबई की बिजल शाह ने अपनी सूझबूझ और शानदार खेल के दम पर शो की पहली विजेता बनने का गौरव हासिल किया और ₹94 लाख की बड़ी धनराशि अपने नाम की।
बिजल की यह उपलब्धि केवल पुरस्कार राशि तक सीमित नहीं है। उनकी जीत उस सोच को मजबूती देती है कि सही नजरिया और सोचने का अलग अंदाज किसी भी मुकाम तक पहुंचा सकता है। अलग-अलग क्षेत्रों में बाधाओं को तोड़कर इतिहास रचने वाली महिलाओं की सूची में अब बिजल का नाम भी जुड़ गया है। पूरे खेल के दौरान उन्होंने अपना संयम बनाए रखा और अपनी सूझबूझ पर भरोसा किया। बिजल ने अपने पति नीलय मेहता के साथ इस सफर की शुरुआत की थी। नीलय का खेल समाप्त होने के बाद भी वह लगातार बिजल का हौसला बढ़ाते रहे।
बिजल की ऐतिहासिक जीत पर शो के होस्ट अनिल कपूर ने कहा, “बिजल ने पहले ही एपिसोड में दिखा दिया कि ‘इंडिया के टॉप 1%’ तक पहुंचने के लिए सिर्फ प्रेजेंस ऑफ माइंड और स्ट्रीट-स्मार्ट सोच की जरूरत होती है। वह पूरे खेल के दौरान शांत, सतर्क और हर चुनौती के लिए तैयार रहीं। हमारी ग्रैंड ओपनिंग इससे ज्यादा धमाकेदार नहीं हो सकती थी। बिजल हमारी पहली विजेता हैं और मुझे इस बात पर खास गर्व है कि यह ऐतिहासिक जीत एक महिला के नाम रही। उन्होंने सच में साबित कर दिया कि वह ‘इंडिया के टॉप 1%’ में शामिल हैं!”
अपनी जीत की खुशी साझा करते हुए बिजल शाह ने कहा, “₹94 लाख जीतना और शो की पहली विजेता बनना आज भी किसी सपने जैसा लग रहा है। मैंने एक समय में सिर्फ एक सवाल पर ध्यान दिया और खुद पर भरोसा बनाए रखा। यह जीत मेरे लिए बेहद खास है। मुझे सच में लगता है कि पूरे खेल के दौरान मेरे पिता का आशीर्वाद और मेरे बेटे प्रणित की किस्मत मेरे साथ थी। बेशक, मेरे परिवार के सहयोग के बिना यह संभव नहीं होता।”
अपने पहले ही एपिसोड में ‘इंडिया के टॉप 1%’ ने अपनी मूल सोच को एक ऐसे यादगार पल में बदल दिया, जिसका जश्न दर्शक भी मना सकते हैं। शो ने साबित किया कि कई बार सबसे बड़ी ताकत यह नहीं होती कि आप कितना जानते हैं, बल्कि यह होती है कि आप सोचते कैसे हैं। और इस बार अपनी सूझबूझ और आत्मविश्वास के दम पर बिजल शाह ने यह ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम की है।
देखिए ‘इंडिया के टॉप 1% – द अनिल कपूर शो’ हर शनिवार और रविवार रात 8 बजे सिर्फ स्टार प्लस और जियोहॉटस्टार पर।