OTT Release: 'दे दे प्यार दे 2' से 'नाइट मैनेजर 2' तक, इस हफ्ते ओटीटी पर रिलीज होंगी ये धमाकेदार मूवीज और सीरीज... जानिए कहां और कब देख सकेंगे?

OTT Release: नए साल की शुरुआत के साथ ही ओटीटी प्लेटफॉर्म्स दर्शकों के लिए मनोरंजन का बड़ा तोहफा लेकर आए हैं। 7 से 11 जनवरी 2026के बीच Netflix, Prime Video, JioCinema, Disney+ Hotstar और Zee5 पर कई नई वेब सीरीज और फिल्में रिलीज हो रही हैं। यह हफ्ता हर तरह के दर्शकों के लिए खास है।

अपडेटेड Jan 07, 2026 पर 6:35 PM
Story continues below Advertisement

जनवरी का पहला पूरा हफ्ता एंटरटेनमेंट से भरपूर है। नेटफ्लिक्स, जियोहॉटस्टार, प्राइम वीडियो और जी5 जैसी प्लेटफॉर्म्स पर हॉरर, रोमांस, स्पोर्ट्स ड्रामा से लेकर हिस्टोरिकल सीरीज तक नई फिल्में और शो आ रहे हैं। चाहे बिंज वॉचिंग का मूड हो या हल्की-फुल्की कॉमेडी, इस हफ्ते हर जॉनर का कुछ न कुछ मिलेगा। आइए जानें 7 से 11 जनवरी के सबसे हाईलाइटेड रिलीज कौन से होने वाले हैं।

Weapons (8 जनवरी, जियोहॉटस्टार)- हफ्ते की शुरुआत जैक क्रेगर की इस हॉरर मिस्ट्री से हो रही है। एक ही क्लास के 17 बच्चे एक रात एक साथ गायब हो जाते हैं। छोटे शहर में डर धीरे-धीरे फैलता है। हॉरर फैंस के लिए परफेक्ट चॉइस साबित हो सकती है।weapons

His & Hers (8 जनवरी, नेटफ्लिक्स) - एलिस फेनी की नॉवेल पर बनी ये लिमिटेड थ्रिलर सीरीज दो अलगाव ले चुके पति-पत्नी की कहानी है। पति डिटेक्टिव रहता है और पत्नी पत्रकार का किरदार निभाती हैं। सस्पेंस, राज और साइकोलॉजिकल टेंशन से भरपूर ये सीरीज फुल ऑन धमाल साबित हो सकती है।his and her

De De Pyaar De 2 (9 जनवरी, नेटफ्लिक्स) - अजय देवगन और रकुल प्रीत सिंह की रोम-कॉम सीक्वल लौट आई। हंसी, ड्रामा और फैमिली इमोशन्स का जबरदस्त मिक्स ये फिल्म फैंस के दिलों पर खूब राज कर चुकी है। अब ये देखना दिलचस्प होगा कि यह मूवी ओटीटी पर धाक जमा पाती है या नहीं।weapons (1)


People We Meet on Vacation (9 जनवरी, नेटफ्लिक्स)- एमिली हेनरी की बेस्टसेलर पर बनी यह रोमांटिक स्टोरी है। दो बेस्ट फ्रेंड्स, उलट व्यक्तित्व, और फ्रेंडशिप को लव में बदलने की उलझन है। हार्टफुल्ट, फनी और रोमांस के शौकीनों के लिए बना लिया।peopl

The Night Manager S2 (11 जनवरी, प्राइम वीडियो)- द नाइट मैनेजर’ का दूसरा सीजन 2026 में रिलीज हो रहा है और यह पहले सीजन की घटनाओं के आठ साल बाद की कहानी दिखाएगा। टॉम हिडलस्टन अपने मशहूर किरदार जोनाथन पाइन के रूप में लौट रहे हैं, जो एक पूर्व सैनिक और होटल नाइट मैनेजर है। इस बार वह कोलंबिया में अंडरकवर जाकर एक नए हथियार डीलर का पीछा करेगा। शो में फिर से जासूसी, अंतरराष्ट्रीय राजनीति और हाई-स्टेक्स ड्रामा देखने को मिलेगा।peopl (1)

नेटफ्लिक्स इस हफ्ते एक नई क्राइम-थ्रिलर सीरीज़ लेकर आ रहा है, जिसमें रहस्य और सस्पेंस का तड़का है। वहीं प्राइन वीडियो पर एक रोमांटिक ड्रामा रिलीज हो रहा है, जो रिश्तों की जटिलताओं और भावनाओं को गहराई से दिखाएगा। डिज्नी+ हॉट्स्टार ने कॉमेडी और फैमिली एंटरटेनमेंट का पैकेज तैयार किया है, जिसमें हल्के-फुल्के अंदाज में रिश्तों और समाज की झलक मिलेगी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।