Get App

Bobby Deol: आर्यन खान को लेकर बॉबी देओल ने दिया बड़ा बयान, बोले- सुपरस्टार की परछाई से बाहर आना आसान नहीं

Bobby Deol: बॉबी देओल ने खुलासा किया कि आर्यन खान ने न केवल निर्देशन किया, बल्कि अपने दृष्टिकोण को प्रदर्शित करने के लिए सक्रिय रूप से अभिनय भी किया है।

Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Sep 17, 2025 पर 12:21 PM
Bobby Deol: आर्यन खान को लेकर बॉबी देओल ने दिया बड़ा बयान, बोले- सुपरस्टार की परछाई से बाहर आना आसान नहीं
आर्यन खान को लेकर बॉबी देओल ने दिया बड़ा बयान

Bobby Deol: अभिनेता बॉबी देओल ने ये माना कि शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान के निर्देशन में बनी पहली फिल्म 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' पर काम करते समय उनके मन में उनके लिए पिता जैसे इमोशन्स उमड़ पड़े थे। उन्होंने कहा कि भारत के सबसे बड़े सुपरस्टार में से एक का बेटा होना उनके लिए आसान नहीं है।

सिद्धार्थ कन्नन के साथ एक इंटरव्यू के दौरान, बॉबी ने माना कि आर्यन द्वारा निर्देशित होने के दौरान उन्हें 'पिता जैसे इमोशन्स' महसूस हुए। एक्टर ने कहा कि एक सुपरस्टार का बेटा होना और फिर उससे हटकर अपना नाम बनाना आसान नहीं होता है।

बॉबी ने कहा, "मुझे बहुत सारी पिता जैसी भावनाएं महसूस हुईं, क्योंकि मेरे भी बच्चे हैं, और दोनों इस इंडस्ट्री में आना चाहते हैं, काम करना चाहते हैं। यह आसान नहीं है, क्योंकि एक ऐसे परिवार से होना जो पहले से ही मजबूती से मौजूद है, मुश्किल होता है। जब आप दुनिया के सबसे बड़े भारतीय सुपरस्टार के बेटे हो तो उसकी की परछाईं से बाहर आना आसान नहीं है।

उन्होंने आगे कहा, "मेरे लिए, यह मेरे पिता और भाई थे। शाहरुख खान का बेटा होना कोई आसान काम नहीं है। लेकिन, मुझे लगता है कि इस बच्चे को इससे कोई डर नहीं है। वह निडर है। उसमें एक ऐसी आग है जो उसे सबसे अनोखा और सबसे अलग बनाता है। जब वह मुझे निर्देशित करता था, तो मुझे हमेशा बहुत अच्छा और खुशी महसूस होती थी जैसे मेरा अपना बेटा मुझे निर्देशित कर रहा हो। मैं इसे महसूस कर सकता था।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें