क्या जल्द बजेगी शहनाई? कृतिका कामरा और गौरव कपूर को लेकर बड़ा अपडेट

बॉलीवुड अभिनेत्री कृतिका कामरा और मशहूर क्रिकेट होस्ट गौरव कपूर को लेकर शादी की चर्चाएं तेज हो गई हैं। दोनों काफी समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं और अब खबरें हैं कि यह कपल जल्द ही अपने रिश्ते को शादी के मुकाम तक ले जा सकता है। ऐसे में फैंस को खुशखबरी का इंतजार है

अपडेटेड Feb 09, 2026 पर 8:59 AM
Story continues below Advertisement
कई महीनों से एक-दूसरे को डेट कर रहे इस कपल को लेकर फैंस काफी उत्साहित हैं।

बॉलीवुड और क्रिकेट का मेल अक्सर लोगों के लिए खास दिलचस्पी का विषय रहा है। जब ग्लैमर की दुनिया और खेल का मैदान एक-दूसरे से जुड़ते हैं, तो फैंस की उत्सुकता अपने आप बढ़ जाती है। बीते सालों में कई नामी जोड़ियां इस खूबसूरत संगम की मिसाल बन चुकी हैं और हर नई लव स्टोरी लोगों के बीच चर्चा का केंद्र बन जाती है। इसी कड़ी में अब एक नई जोड़ी ने सुर्खियां बटोरनी शुरू कर दी हैं। टीवी और फिल्मों में अपनी दमदार पहचान बना चुकी कृतिका कामरा और क्रिकेट जगत के लोकप्रिय शो होस्ट गौरव कपूर की नजदीकियां इन दिनों खूब चर्चा में हैं।

सोशल मीडिया पर दोनों की मौजूदगी और उनसे जुड़ी खबरें लगातार फैंस का ध्यान खींच रही हैं। माना जा रहा है कि यह रिश्ता सिर्फ दोस्ती तक सीमित नहीं है, बल्कि आगे कुछ बड़ा होने की अटकलें भी लगाई जा रही हैं। यही वजह है कि यह जोड़ी गॉसिप गलियारों में छाई हुई है।

खुलकर कबूला प्यार, अब शादी की चर्चाएं तेज


कृतिका कामरा और गौरव कपूर ने अपने रिश्ते को छुपाया नहीं, बल्कि खुलेआम अपने प्यार का इजहार किया। अब खबरें आ रही हैं कि यह जोड़ा जल्द ही शादी के बंधन में बंध सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों अपने रिश्ते को अगले पड़ाव तक ले जाने की तैयारी में हैं और शादी की प्लानिंग पर भी विचार चल रहा है।

कब और कहां बजेगी शहनाई?

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कृतिका और गौरव मार्च के अंत या अप्रैल की शुरुआत में शादी कर सकते हैं। बताया जा रहा है कि यह शादी मुंबई में परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में होगी। हालांकि, फिलहाल दोनों की तरफ से शादी को लेकर कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है।

View this post on Instagram

A post shared by Kritika Kamra (@kkamra)

सोशल मीडिया पर रिश्ते की पुष्टि

10 दिसंबर 2025 को कृतिका कामरा ने इंस्टाग्राम पर गौरव कपूर के साथ अपनी ब्रेकफास्ट डेट की तस्वीरें साझा की थीं। इसी पोस्ट के जरिए उन्होंने अपने रिश्ते पर मुहर लगाई थी। इसके बाद एक इंटरव्यू में भी कृतिका ने गौरव को डेट करने की बात स्वीकार की थी।

फैंस को बेसब्री से इंतजार

कई महीनों से एक-दूसरे को डेट कर रहे इस कपल को लेकर फैंस काफी उत्साहित हैं। अब सभी की नजरें इसी बात पर टिकी हैं कि क्या कृतिका और गौरव वाकई जल्द शादी की खुशखबरी साझा करेंगे या नहीं।

Border 2 Box Office Collection Day 17: तीसरे हफ्ते में भी नहीं थमी ‘बॉर्डर 2’ की रफ्तार, जानें 17 दिन का कलेक्शन

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।