83 सालों में इंडियन सिनेमा की इन 10 फिल्मों ने बदला बॉक्स ऑफिस का रुख
किस्मत- 1 करोड़ कलेक्श (साल 1943)
निर्देशक ज्ञान मुखर्जी की अशोक कुमार स्टारर 'किस्मत' भारतीय बॉक्स ऑफिस पर करोड़ का आंकड़ा छूने वाली पहली फिल्म था। इसने उस दौर में 1 करोड़ कमाकर हिंदी सिनेमा को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया था। एंटी-हीरो के कॉन्सेप्ट को पॉपुलर करने वाली इस फिल्म में शादी के पहले गर्भवती हुई महिला का किरदार दिखाया गया था। इस लिए यह उस दौर की सबसे बोल्ड फिल्मों में गिनी जाती थी।
मुगल-ए-आजम- 10 करोड़ (1960)
दिलीप कुमार मधुबाला की आइकॉनिक फिल्म मुगल-ए-आजम उस दौर की सुपरहिट फिल्म थी। इसने 10 करोड़ रुपए का बिजनेस कर इतिहास रच दिया था। पृथ्वीराज कपूर इस फिल्म में अकबर के रोल में नजर आए थे। फिल्म का डायरेक्शन के. आसिफ ने किया था।
हम आपके हैं कौन-72 करोड़ (1994)
सूरज बड़जात्या के डायरेक्शन में बनी इस फैमिली मूवी ने भारत में लगभग 72 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था। इस फिल्म ने 50 करोड़ का क्लब की शुरुआत की थी। दुनियाभर में फिल्म ने 128 करोड़ रुपए का बिजनेस किया था। फिल्म में सलमान खान, माधुरी दीक्षित, मोहनीश बहल, रेणुका शहाणे, रीमा लागू, अनुपम खेर और आलोक नाथ नजर आए है।
गजनी-100 करोड़ (2008)
हिंदी सिनेमा में घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ क्लब की शुरुआत आमिर खान- असिन स्टारर 'गजनी' ने की थी। ए. आर. मुरुगादॉस के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 114 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था। दुनियाभर में इसकी कमाई करीब 194 करोड़ थी।
3 इडियट्स- 200 करोड़ (2009)
राजकुमार हिरानी की '3 इडियट्स' ने इंडिया में 201 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था। फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन लगभग 400 करोड़ रुपए था। फिल्म में आमिर खान, आर. माधवन, शरमन जोशी, ओमी वैद्य, बोमन ईरानी और करीना कपूर लीड रोल में हैं।
पीके- 300 करोड़ (2014)
सुपरस्टार आमिर खान की डायरेक्टर राजकुमार हिरानी के साथ बनी इस फिल्म ने रिलीज होते ही तहलका मचा दिया था। भारत में 300 करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये पहली हिंदी फिल्म थी। 'पीके' ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 337 करोड़ रुपए का नेट बिजनेस किया था। 2016 तक ये ताज इस फिल्म के पास रहा है। फिर आमिर खान स्टारर 'दंगल' ने 387.38 करोड़ कमाकर इसका ताज छीना था।
पठान- 500 करोड़ (2023)
सिद्धार्थ आनंद के में बनी डायरेक्शन में बनी 'पठान' ने भारत में लाइफटाइम 543 करोड़ रुपए कमाकर नया रिकॉर्ड दिया था। इस फिल्म ने सीधा 500 करोड़ क्लब का चैलेंज शुरू किया। फिल्म में शाहरुख़ खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम नजर आए थे। पठान ने दुनियाभर में 1049 करोड़ का बिजनेज किया था।
जवान- 600 करोड़ (2023)
शाहरुख़ खान स्टारर 'जवान' ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 643 करोड़ का बिजनेस किया था। इस फिल्म का डायरेक्शन डायरेक्टर एटली कुमार ने किया है। दुनियाभर में फिल्म ने 1140 करोड़ कमाए थे। शाहरुख़ खान के साथ मूवी में विजय सेतुपति और नयनतारा भी नजर आई थीं।
धुरंधर- 800 करोड़ (2025)
आदित्य धर की 5 दिसंबर 2025 को रिलीज हुई धुरंधर ने बॉक्स ऑफिस पर तूफान ला दिया था। फिल्म ने 83 साल के सभी रिकॉर्ड तोड़े और बॉलीवुड को 800 करोड़ क्लब का नया चैलेंज दिया। फिल्म ने भारत में 840 और दुनियाभर में 1307 करोड़ का बिजनेस किया था।
Story continues below Advertisement
धुरंधर 2- 1000 करोड़ (2026)
आदित्य धर निर्देशन में बनीं स्पाई एक्शन ड्रामा 'धुरंधर द रिवेंज' ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 1,013.77 का कलेक्शन कर लिया है। ये कलेक्शन फिल्म ने 18 दिन में पूरा किया है। यह 2025 में आई 'धुरंधर' की सीक्वल है। फिल्म अक्षय खन्ना को छोड़ बाकी सभी स्टार रणवीर सिंह, आर. माधवन, अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, राकेश बेदी और सारा अर्जुन नजर आए हैं। जल्द फिल्म1100 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार कर सकती है।