Bollywood Ganpati Celebration: मुंबई में 11 दिन तक चलने वाले गणपति उत्सव में हर कोई भक्ति में डूब चुका है। बीते दिन गणेश चतुर्थी के मौके पर भी बॉलीवुड के कई सेलेब्स ने ढोल-नगाड़ों के साथ बप्पा का स्वागत किया। गणपति स्थापना के बाद इन सितारों ने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर कर फैंस को भी शुभकामनाएं दीं। गणेश चतुर्थी सेलिब्रेशन की तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।
सलमान खान ने की पूजा
सलमान खान की बहन अर्पिता खान ने इस बार भी गणेश स्छापना धूमधाम से की। अर्पिता के घर सितारों का मेला लगा। वहीं सोशल मीडिया पर एक वायरल वीडियो में सलमान खान के साथ उनका पूरा परिवार गणपति आरती करता दिख रहा है। हालांकि सलमान खान के मुस्लिम फैंस को उनका इस तरह से पूजा पाठ करना रास नहीं आ रहा है।
सोनाली बेंद्रे ने शेयर की तस्वीर
सोनाली बेंद्रे ने भी गणेश चतुर्थी के मौके पर अपने घर पर गणपति का आगमन किया है। एक्ट्रेस ने तस्वीर शेयर कर अपने बप्पा की झलक दिखाई है। फोटो में सोनाली साड़ी में बेहद सुंदर लग रही हैं। अभिनेत्री इस दौरान बप्पा से आशीर्वाद लेती नजर आ रही हैं।
सारा अली खान
सारा अली खान ने घर से दूर गणपति उत्सव मनाया हैं। उन्होंने इसकी फोटो भी अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है। फोटो में सारा गणपति के सामने हाथ जोड़े बैठी दिख रही हैं। तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा,'आप सभी को गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं, आज घर की हुत याद आ रही है, लेकिन काम करने के लिए शुक्र गुजार हूं। ये मुझे सबसे ज़्यादा पसंद है। शुक्रिया बप्पा, मुझे सब देने के लिए।
हेमा मालिनी और ईशा देओल
बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल और दिग्गज अभिनेत्री हेमा मालिनी ने भी अपनी बड़ी बेटी ईशा देओल संग गणेश चतुर्थी मनाई। अभिनेत्री ने अपने घर पर गणपति स्थापित किए और मां-बेटी की जोड़ी इस दौरान बप्पा की मूर्ति के सामने हाथ जोड़े हुए पोज देती नजर आ रही हैं।
दीया मिर्जा ने मनाया त्योहार
दीया मिर्जा ने अपने घर पर गणपति बप्पा का बेटे संग वेलकम किया। इस दौरान बेटे संग बप्पा का आशीर्वाद लेते हुए एक्ट्रेस ने क्यूट तस्वीर भी शेयर की है।
बॉलीवुड स्टार्स


कृति सेनन से लेकर करण जौहर, रानी मुखर्जी नुसरत भारूचा ने भी सोशल मीडिया पर फोटो शेयर कर फैंस को बधाई दी हैं।
टीवी एक्टर्स

वहीं अंकिता लोखंडे से लेकर रवि दुबे, आर्जुन बिजलानी तक ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस को गणपति उत्सव की शुभकामनाएं दी।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।