Boman Irani: बॉलीवुड एक्टर बोमन ईरानी जल्द ही फिल्म 'द राजा साहब' में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में बोमन ईरानी के साथ तेलुगु सुपरस्टार प्रभास भी है। ये फिल्म 9 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फैंस बेसब्री से इस फिल्म के रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं। वहीं हाल ही में एक्टर ने प्रभास के साथ काम करने का एक्सपीरिएंस सबके साथ शेयर किया है। मुंबई में हुए फिल्म के एक खास इवेंट में बोमन ईरानी ने बताया कि प्रभास इतने बड़े स्टार होने के बावजूद बेहद सादगी भरे इंसान हैं। प्रभास में किसी तरह का स्टार वाला घमंड नहीं है।
प्रभास को लेकर बोमन ने क्या कहा
बोमन ईरानी ने मीडिया से बातचीत में कहा, "जरीना जी ने प्रभास के बारे में बहुत प्यार से बात की है और वह भी इससे पूरी तरह सहमत हैं। पर्दे पर प्रभास का एक अलग ही लार्जर-दैन-लाइफ असर दिखता है, जिसे देखकर लोग मान लेते हैं कि उनका बिहेवियर भी एक सुपरस्टार जैसा होगा। लेकिन हकीकत इससे बिल्कुल उलट है।"
उन्होंने आगे कहा, प्रभास सेट पर अपनी टीम, दूसरे कलाकारों, छोटे रोल निभाने वालों और टेक्नीशियनों से बेहद सादगी और अपनापन के साथ बात करते हैं। प्रभास का स्वभाव एक युवा लड़के जैसा, इनोसेंट और बेहद जमीन से जुड़ा हुआ है। वह अपने सुपरस्टारडम को एन्जॉय कर रहे हैं, लेकिन कभी दिखावा नहीं करते। प्रभास एक बड़े सुपरस्टार जरूर हैं, लेकिन वह कभी नहीं चाहते कि लोग उनके साथ सुपरस्टार जैसा व्यवहार करें।"
उन्होंने आगे कहा, "सेट पर सभी इस बात से सहमत हैं कि प्रभास बेहद सहज और अपनेपन वाले इंसान हैं। उन्हें मजाक करना और हंसना बहुत पसंद है और अगर कोई मजेदार बात करता है तो वह सबसे पहले और सबसे जोर से हंसते हैं, जैसे कोई टीनएजर हो।" बोमन ईरानी ने कहा, "इतनी ऊंचाई पर पहुंचने के बाद भी प्रभास की मासूमियत और सादगी बनी रहना बहुत खूबसूरत बात है और वह खुद भी ऐसे इंसान बनना चाहेंगे।"
प्रभास अपनी नई रोमांटिक-फैंटेसी फिल्म द राजा साब को लेकर फैंस एक्साईटेड है। फिल्म में संजय दत्त, बोमन ईरानी, निधि अग्रवाल, मालविका मोहनन, ऋद्धि कुमार और ज़रीना वहाब जैसे कलाकार नजर आएंगे। कहानी एक ऐसे शख्स के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपने लापता दादाजी की तलाश में एक पुरानी हवेली तक पहुंच जाता है, जहां एक डरावनी आत्मा का साया है। यह फिल्म 9 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।