Border 2 OTT Release: सनी देओल-वरुण धवन की फिल्म अब OTT पर, जानें कब रिलीज

Border 2 OTT Release: सनी देओल और वरुण धवन स्टारर फिल्म बॉर्डर 2 के OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज़ का दर्शक लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। अब फिल्म की रिलीज़ की तारीख सामने आ गई है। खबरों के मुताबिक, यह फिल्म घर बैठे दर्शकों को इस दिन बड़ा सरप्राइज देने वाली है

अपडेटेड Mar 16, 2026 पर 10:05 AM
Story continues below Advertisement
Border 2 OTT Release: वर्कफ्रंट की बात करें तो सनी देओल जल्द ही कई नई फिल्मों में नजर आने वाले हैं।

देशभक्ति और रोमांच से भरपूर फिल्म बॉर्डर 2 ने अपने दमदार कलाकारों और कहानी की मजबूती के चलते सिनेमाघरों में दर्शकों का दिल जीत लिया है। यह फिल्म 1997 में आई क्लासिक बॉर्डर का सीक्वल है और पुराने प्रशंसकों के लिए एक भावनात्मक सफर लेकर आई है। फिल्म में सैनिकों की वीरता, बलिदान और देशभक्ति को भावनात्मक अंदाज में प्रस्तुत किया गया है, जिससे दर्शकों की आंखों में आंसू और दिल में गर्व का अनुभव हुआ। सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी की शानदार अदाकारी ने फिल्म को और भी प्रभावशाली बना दिया। साथ ही, फिल्म का संगीत और एक्शन सीक्वेंस पुराने समय की यादें ताजा कर देते हैं।

गणतंत्र दिवस के मौके पर थिएटर में रिलीज हुई यह फिल्म अब OTT प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर दस्तक देने के लिए तैयार है। दर्शक लंबे समय से इसे देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, और अब जल्द ही उनका यह इंतजार खत्म होने वाला है।

इस तारीख को OTT पर होगी रिलीज


पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार बॉर्डर 2 अगले शुक्रवार यानी 20 मार्च को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है। हालांकि मेकर्स ने अभी तक आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन अगर ऐसा होता है तो दर्शकों को बड़ा सरप्राइज मिलने वाला है।

दमदार कलाकारों ने जीता दिल

फिल्म में सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी अहम भूमिकाओं में नजर आए। इनके साथ मोना सिंह, सोनम बाजवा और अन्या सिंह ने भी अपनी बेहतरीन अदाकारी से फिल्म को और रोचक बनाया। फिल्म में जल, थल और वायु सेना के जवानों की वीरता और बलिदान को भावनात्मक अंदाज में दिखाया गया, जिससे दर्शक भावुक हो गए।

बजट और कमाई

रिपोर्ट के अनुसार बॉर्डर 2 को करीब 250 करोड़ रुपये के बड़े बजट में बनाया गया था। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 446 करोड़ रुपये की कमाई कर शानदार सफलता हासिल की। यही वजह है कि अब OTT दर्शक भी इसे देखने के लिए इंतजार कर रहे हैं।

सनी देओल की आने वाली फिल्में

वर्कफ्रंट की बात करें तो सनी देओल जल्द ही कई नई फिल्मों में नजर आने वाले हैं। वह निर्देशक शंशंक उदयपुरकर की फिल्म गबरू में दिखाई देंगे। इसके अलावा आमिर खान के निर्माण में बन रही फिल्म लाहौर 1947 में भी उनका अहम किरदार होगा, जिसमें शबाना आजमी और प्रीति जिंटा भी नजर आएंगी। इसके अलावा वह नेटफ्लिक्स की फिल्म इक्का में वकील के किरदार में नजर आएंगे, जिसमें उनके साथ अक्षय खन्ना भी मुख्य भूमिका निभाएंगे।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।