Border 2: ‘बॉर्डर 2’ में तबू की जगह क्यों नहीं, निधि दत्ता ने बताई असली वजह

Border 2: सनी देओल स्टारर ‘बॉर्डर 2’ 23 जनवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है। यह फिल्म 1997 की ब्लॉकबस्टर ‘बॉर्डर’ की सीक्वल है, लेकिन केवल सनी देओल पहले पार्ट से हैं। तबू को इस बार शामिल नहीं किया गया। कहानी 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध पर आधारित है, जिसमें 22 नायकों की कहानियों में से चार प्रमुख शामिल हैं

अपडेटेड Jan 20, 2026 पर 12:22 PM
Story continues below Advertisement
Border 2: निधि दत्ता ने बताया कि ‘बॉर्डर 2’ भारत और पाकिस्तान के बीच 1971 के युद्ध पर आधारित है

सनी देओल स्टारर ‘बॉर्डर 2’ रिलीज के लिए पूरी तरह तैयार है और ये वॉर ड्रामा फिल्म 23 जनवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। ये फिल्म 1997 में आई ब्लॉकबस्टर ‘बॉर्डर’ की सीक्वल है, लेकिन इसमें केवल सनी देओल ही पहले पार्ट से जुड़े कलाकार हैं। पहले भाग में उनकी पत्नी का किरदार निभाने वाली तबू को इस बार फिल्म में शामिल नहीं किया गया है। फिल्म की कहानी 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध पर आधारित है, जो लोंगेवाला की लड़ाई से अलग है। इस वजह से पहले पार्ट के कई किरदार इस सीक्वल में नजर नहीं आ रहे हैं।

फिल्म की निर्माता निधि दत्ता ने बताया कि ये प्रोजेक्ट सिर्फ उनका या उनके पिता का सपना नहीं है, बल्कि दिवंगत चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत की जिम्मेदारी और उनकी कहानी भी इसमें शामिल है। फिल्म में 22 नायकों की कहानियों में से चार प्रमुख कहानियों को शामिल किया गया है, जो दर्शकों के लिए रोमांचक और प्रेरणादायक अनुभव साबित होंगी।

तबू क्यों नहीं, निधि दत्ता ने बताई वजह

फिल्म की निर्माता निधि दत्ता ने बताया कि ‘बॉर्डर 2’ भारत और पाकिस्तान के बीच 1971 के युद्ध पर आधारित है, न कि लोंगेवाला की लड़ाई पर। इसलिए पहले पार्ट के सभी पात्र इसमें नहीं हैं। निधि ने कहा, “सनी देओल मेजर कुलदीप सिंह चांदपुरी का किरदार नहीं निभा रहे, इसलिए उनकी पत्नी का रोल भी अलग होगा।”


दिवंगत जनरल बिपिन रावत की जिम्मेदारी

निधि ने ये भी साझा किया कि दिवंगत चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत ने नैतिक जिम्मेदारी के तौर पर ये प्रोजेक्ट उन्हें और उनके पिता को सौंपा था। उन्होंने बताया कि जनरल रावत ने 22 नायकों की कहानियां सुनाईं, जिनमें से 4 की कहानी अब ‘बॉर्डर 2’ में दिखाई गई है।

पिता और बेटी का सपना

निधि ने कहा, “ये फिल्म केवल मेरा या मेरे पिता का सपना नहीं है। ये दिवंगत जनरल बिपिन रावत का भी सपना था। उनके निधन के डेढ़ साल बाद, हमने उन 22 कहानियों में से 4 चुनकर स्क्रिप्ट बनाई। और बस यही है ‘बॉर्डर 2’।”

Mahi Vij New House: तलाक के बाद माही विज ने खरीदा नया घर, नए घर में पूजा के साथ की नई शुरुआत

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।