Mahi Vij New House: तलाक के बाद माही विज ने खरीदा नया घर, नए घर में पूजा के साथ की नई शुरुआत

Mahi Vij New House: टीवी इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री माही विज इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में उन्होंने अपने पति और अभिनेता जय भानुशाली से आपसी सहमति से तलाक लिया था। उन्होंने एक नया घर खरीदा है और परिवार के साथ गृह प्रवेश की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की हैं।

अपडेटेड Jan 20, 2026 पर 11:51 AM
Story continues below Advertisement

टीवी इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस माही विज इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। जय भानुशाली से तलाक के ऐलान के महज 15 दिनों बाद माही ने इंस्टाग्राम पर 'नई शुरुआत' की झलक दिखाई। नए घर जैसी लगने वाली जगह से परिवार संग पूजा की तस्वीरें शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन दिया - 'New Beginnings'। फैंस इसे उनका नया आशियाना मान रहे हैं और बधाइयों की बौछार हो रही है।

माही ने स्टोरीज पर सबसे पहले घर में हो रही गृह प्रवेश पूजा की फोटो पोस्ट की, जिसमें मां-पापा और रिश्तेदार नजर आ रहे हैं। सबके चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी। फिर उन्होंने बालकनी से दिखने वाले शानदार व्यू की तस्वीर शेयर की, जो मुंबई की हलचल से दूर शांतिपूर्ण लग रहा। ये पोस्ट देखकर फैंस ने कमेंट्स में लिखा, "नया घर मिल गया मैम? बधाई हो!" हाल ही में नई लग्जरी कार खरीदने वाली माही का ये कदम उनकी मजबूत इच्छाशक्ति दिखाता है। हालांकि उन्होंने घर खरीदने की आधिकारिक पुष्टि नहीं की, लेकिन तस्वीरें नई जिंदगी की उमंग बयां कर रही हैं।mahhi vij (1)

तलाक के बारे में बात करते हुए माही ने कहा था, "ये बच्चों के लिए बेहतरीन मिसाल है। रिश्ता न चले तो कोर्ट-कचहरी का सहारा न लें, बच्चों को बीच में न लाएं। जय और मैं हमेशा दोस्त रहेंगे। हमारे चार बच्चे हैं - हम दोनों बराबर जिम्मेदारी निभाएंगे।" उन्होंने ट्रोल्स को लताड़ा भी, जो नदीम नाज के साथ अफेयर की अफवाहें फैला रहे थे। "जो जानते हैं, उन्हें पता है ये झूठ है। नदीम मेरा सबसे अच्छा दोस्त है। 'अब्बा' शब्द का अपमान मत करो। शर्म करो!" माही ने साफ कहा कि विवाद के बिना तलाक ने लोगों को परेशान कर दिया है।

माही का ये सफर प्रेरणा देता है। 'बिग बॉस', 'लागी तुझसे लगन' जैसी शोज से फेमस माही अब सिंगल मदर के तौर पर नई उड़ान भर रही हैं। फैंस उनकी हिम्मत की तारीफ कर रहे। तलाक के बाद भी परिवार से इतना प्यार और सकारात्मकता रखना आसान नहीं। माही साबित कर रही हैं कि जिंदगी रुकती नहीं, बस नया रास्ता चुनना पड़ता है।mahhi vij (2)


सोशल मीडिया पर उनके फैंस और दोस्तों ने उन्हें इस नई शुरुआत के लिए बधाई दी। कई लोगों ने लिखा कि कठिन समय के बाद माही का यह कदम उनके साहस और आत्मनिर्भरता की मिसाल है। वहीं, कुछ ने कहा कि यह घर उनके जीवन में नई ऊर्जा और शांति लेकर आएगा।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।