BTS World Tour 2026: के-पॉप सुपरस्टार BTS जल्द निकलेंगे वर्ल्ड टूर पर, जानें किन शहरों में दिखाएंगे अपने टैलेंट का जलवा

BTS World Tour 2026: लोकप्रिय के-पॉप ग्रुप बीटीएस इस साल अपने नए एल्बम के प्रमोशन के लिए वर्ल्ड टूर पर निकलने वाला है। यह ग्रुप दुनियाभर के कई प्रमुख शहरों में परफॉर्म करेगा, लेकिन फिलहाल उनके शेड्यूल में भारत शामिल नहीं है। फैंस को भविष्य में भारत आने की उम्मीद है

अपडेटेड Jan 14, 2026 पर 10:32 AM
Story continues below Advertisement
BTS World Tour 2026: इस साल दिसंबर-जनवरी में भारत में पहला ऑफिशियल बीटीएस इवेंट “गोल्डन: द मूमेंट” हुआ।

दुनियाभर में छाए के-पॉप सुपरस्टार ग्रुप बीटीएस इस साल अप्रैल में अपने नए एल्बम के रिलीज के बाद एक भव्य वर्ल्ड टूर पर निकलने वाले हैं। इस ग्रुप में आरएम, जिन, सुगा, जे-होप, जिमिन, वी और जुंगकुक शामिल हैं, जिन्होंने पिछले दशक में ग्लोबल म्यूजिक इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाई। बीटीएस के फैन्स अब उनके लाइव परफॉर्मेंस और स्टेज शो का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। टूर के दौरान ये ग्रुप टोक्यो, बुसान, लास वेगास, लंदन, टोरोंटो, शिकागो, बैंकॉक और कुआलालंपुर जैसे प्रमुख शहरों में परफॉर्म करेगा।

हर शो में उनके फैन्स को स्टाइलिश कॉन्सर्ट सेटअप, ग्रैंड स्टेज इफेक्ट्स और धमाकेदार परफॉर्मेंस देखने को मिलेंगे। इस टूर के जरिए बीटीएस अपने नए एल्बम को प्रमोट करने के साथ-साथ ग्लोबल फैंस के साथ एक बार फिर जुड़ेंगे।

भारत का नाम नहीं, पर उम्मीद बनी हुई


फैंस को उम्मीद थी कि बीटीएस भारत में भी परफॉर्म करेंगे, लेकिन अभी टूर शेड्यूल में भारत का नाम शामिल नहीं है। हालांकि, भविष्य में ग्रुप द्वारा आने वाले शहरों की घोषणा में भारत का नाम भी जुड़ सकता है।

तीन साल का ब्रेक और ग्रुप की वापसी

पिछले तीन वर्षों में ग्रुप के मेंबर्स ने मिलिट्री सर्विस और सोलो प्रोजेक्ट्स पर फोकस किया। जुलाई 2025 में, लाइव ब्रॉडकास्ट के जरिए उन्होंने बताया कि वो फिर से एक साथ आए हैं और मिलकर म्यूजिक पर काम कर रहे हैं।

नया एल्बम और वर्ल्ड टूर की डेट

बीटीएस ने इस महीने की शुरुआत में पांचवां फुल लेंथ एल्बम रिलीज करने की घोषणा की, जो 20 मार्च 2026 को आएगा। एल्बम के प्रमोशन के लिए ग्रुप एक बड़ा वर्ल्ड टूर भी करेगा।

ग्लोबल रिकॉर्ड और ग्रैमी नामांकन

बीटीएस को पांच बार ग्रैमी नामांकन मिल चुका है। पिछले दशक में उन्होंने वर्ल्ड रिकॉर्ड्स तोड़े और म्यूजिक चार्ट्स में लगातार टॉप पर बने रहे।

भारत में पहले बीटीएस इवेंट का धमाका

इस साल दिसंबर-जनवरी में भारत में पहला ऑफिशियल बीटीएस इवेंट “गोल्डन: द मूमेंट” हुआ। इस इवेंट में जुंगकुक की आर्टिस्टिक प्रतिभा और उनके पहले सोलो एल्बम गोल्डन को दर्शाया गया। इससे उम्मीद जगी कि भविष्य में ग्रुप भारत भी दौरे पर आ सकता है।

The Raja Saab: 'द राजा साब' की रफ्तार पर लगी ब्रेक, प्रभास की फिल्म 5 दिन में 119 करोड़ पर सिमटी... फ्लॉप का डर मंडराया

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।