Cannes 2026: 12 को कान्स फिल्म फेस्टिवल का आगाज होने वाला है। इससे पहले आपको सबसे ज्यादा लाइम लाइट लूटने वाली एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन के थ्रोबैक लुक्स का दीदार कराते हैं। फैंस को एक्ट्रेस के कान्स लुक का बेसब्री से इंतजार रहता है।
कान्स से ऐश्वर्या राय का रिश्ता 24 साल पुराना हैं। एक्ट्रेस की ये जर्नी 2002 में देवदास फिल्म के प्रमोशन से शुरू हुई थी। इस खास मौके पर उनके साथ संजय लीला भंसाली और शाहरुख खान भी मौजूद था।
इसके बाद से हर साल होने वाले इस फिल्म फेस्टिवल का ऐश्वर्या राय बच्चन एक अटूट हिस्सा बन गई।
फैंस को कान्स फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट पर ऐश्वर्या राय को देखने का बेसब्री से इंतजार रहता है। दुनियाभर के फैंस ऐश की खूबसूरती के कायल हो जाते हैं।
वहीं ऐश भी हर बार साड़ी से लेकर वेस्टर्न अंदाज में आकर लोगों का दिल जीत लेती हैं। उनका हर स्टाइल लोगों को पसंद आता है।
वहीं कई एक्ट्रेस को अपने लुक्स के साथ एक्सपेरिमेंट करना महंगा भी पड़ जाता है, जिसके चलते उन्हें फैंस की आलोचनाओं का सामना भी करना पड़ता है।
साड़ी में लिपटी भारतीय नारी से लेकर गाउन में सिंड्रेला बन ऐश्वर्या राय ने फैंस का दिल जाता है। सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस के लुक्स वायरल होते रहते हैं।
ऐश की लव लाइफ में भी कान्स का बहुत बड़ा हाथ हैं। जी हां अभिषेक ने अपने दिल की बात पहली बार ऐश्वर्या से इसी मौके पर कही थी।
गुरू फिल्म के प्रमोशन के मौके पर ऐश ने रेड कार्पेट पर अभिषेक बच्चन के साथ शिरकत की थी। मौका देख जूनियर बच्चन ऐश को प्रपोज कर दिया था।
कई सालों तक डेट के बाद दोनों ने रॉयल वेडिंग की थी। शादी के बाद एक बार फिर कपल रेड कार्पेट पर नजर आया था।
Story continues below Advertisement
कान्स में ऐश ग्लोबल ब्रांड लॉरेयल की ब्रांड एम्बेस्डर के तौर पर शिरकत करती हैं।
हर मई में, सिनेमा की दुनिया अपना ध्यान फ्रेंच रिवेरा की ओर लगाती है। कान्स फिल्म महोत्सव दुनिया भर के फिल्म निर्माताओं, अभिनेताओं और उद्योग जगत के नेताओं को एक साथ लाता है।
2026 में, कान्स में भारत की उपस्थिति पहले से कहीं अधिक उत्साह पैदा कर रही है। बॉलीवुड सितारों, क्षेत्रीय सिनेमा प्रतिनिधियों, फिल्म निर्माताओं और निर्माताओं सभी के भाग लेने की उम्मीद हैं।
कान्स का 79वां संस्करण 12 मई से 23 मई, 2026 तक कान्स में आयोजित किया जाएगा और भारत रेड कार्पेट और पर्दे के पीछे दोनों जगह अपनी छाप छोड़ने के लिए तैयार है।
1946 में स्थापित, कान्स फिल्म फेस्टिवल को विश्व सिनेमा में सबसे प्रतिष्ठित कार्यक्रमों में से एक माना जाता है। ये प्रशंसित फिल्मों के प्रीमियर, प्रतिष्ठित पाल्मे डी'ओर पुरस्कार, दुनिया के सबसे बड़े फिल्म बाजारों में से एक, मार्चे डु फिल्म की मेजबानी और वैश्विक फैशन और सेलिब्रिटी संस्कृति का प्रदर्शन करने के लिए जाना जाता है।
फिल्म निर्माताओं के लिए, कान्स में उपस्थिति अंतरराष्ट्रीय वितरण, आलोचनात्मक प्रशंसा और पुरस्कार मान्यता का रास्ता खोल सकती है।