Jaswinder Bhalla Death: प्रोफेसर से बने थे एक्टर, लोगों के चेहरे पर कॉमेडी से लाई मुस्कान, आज सबको रुलाकर जसविंदर भल्ला कह दिया अलविदा

Jaswinder Bhalla Death: 'कैरी ऑन जट्टा' से लोगों के दिलों में जगह बनाने वाले कॉमेडियन जसविंदर भल्ला का 65 साल की उम्र में निधन हो गया है। उन्हें पंजाबी फिल्मों की आत्मा कहा जाता था। पूरी पंजाबी इंडस्ट्री शोक में डूब गई है।

अपडेटेड Aug 22, 2025 पर 10:22 AM
आज सबको रुलाकर जसविंदर भल्ला कह दिया अलविदा

Jaswinder Bhalla Death: पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री को आज बड़ा गहरा सदमा लगा है। मशहूर कॉमेडियन जसविंदर भल्ला ने 65 वर्ष की उम्र में दुनिया को अलिवदा कह दिया है। उन्होंने शुक्रवार सुबह मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में आखिरी सांस ली। जानकारी के मुताबिक उनका अंतिम संस्कार शनिवार को दोपहर को 12 बजे मोहाली के नज़दीक बलोगी के श्मशान घाट पर होगा। एक्टर का पिछले कुछ समय से स्वास्थ्य ठीक नहीं चल रहा था। वह अस्पताल में एडमिट थे।

शोक में डूबे फैंस

कॉमेडियन जसविंदर भल्ला फिल्मों में अपनी कॉमेडी से सभी को हंसा देते थे। लेकिन इस बार वह जाते-जाते सभी को रुला गए हैं। उनके निधन की खबर सामने आने के बाद से उनके फैंस काफी दुखी हैं। सभी के लिए किसी बड़े झटके से कम नहीं है। वहीं पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री के लिए यह बहुत बड़ी क्षति है। इसे पूरा करना नामुमकिन होगा। फिल्म कैरी ऑन जट्टा में अपनी कॉमेडी और कॉमिक टाइम से उन्होंने फैंस को खूब हंसाया और दिलों में जगह बनाई थी।

कल होगा भल्ला अंतिम संस्कार

जसविंदर भल्ला की अंतिम संस्कार 23 अगस्त को दोपहर 12 बजे मोहाली के बलोंगी श्मशान घाट पर किया जाएगा। यहीं पर उनके सभी परिवार जन और दोस्त, इंडस्ट्री के लोग पहुंचेगें। जसविंदर भल्ला पंजाब फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने एक्टर थे। उन्होंने अपनी कॉमेडी के बल पर लाखों दिलों पर राज किया है। पंजाबी सिनेमा को उन्होंने अपने अभिनय से नया मुकाम दिया था। उनके निधन से पंजाब फिल्म इंडस्ट्री को गहरा सदमा लगा है। उनके फैंस का दिल टूट गया है।


प्रोफेसर से एक्टर बने थे भल्ला

बता दें कि जसविंदर भल्ला का जन्म लुधियाना के दोराहा में साल 1960 में हुआ था। पहले वह एक प्रोफेसर से थे, बाद में एक्टर और कॉमेडियन बने थे। उन्होंने 1988 में छनकटा 88 से एक कॉमेडियन के तौर पर अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। फिर उन्होंने एक के बाद एक कई पंजाबी फिल्मों में कमाल का काम किया। उनकी फेमस फिल्मों में कैरी ऑन जट्टा,कैरी ऑन जट्टा 2, जट्ट एंड जूलियट, गड्डी चलती है छलांगा मार के जैसे नाम शामिल हैं। वह काम में यंग एक्टर को टक्कर देते थे। उनके सामने हीरो फीके पड़ जाते थे।

भल्ला का परिवार

जसविंदर भल्ला की पत्नी का नाम परमजीत कौर भल्ला है। उनके एक बेटा पुखराज भल्ला और एक बेटी जैस्मीन भल्ला है। उनके बेटे, पुखराज भल्ला भी एक एक्टर हैं। पुखराज ने इंजीनियर कर बाद में अपने पिता के नक्शेकदम पर चलते हुए, 2000 के दशक में म्यूजिक वीडियो से करियर शुरू किया था. उसके बाद कुछ फ़िल्मों में भी नजर आए। बाप और बेटे की जोड़ी 2013 की फ़िल्म, स्टुपिड 7 में साथ नज़र दिखी थी। फिल्म सफल हुई थी।

भल्ला परिवार को लेकर बहुत डेडिकेटेड थे और अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी पर्सनल लाइफ की अपडेट फैंस के साथ शेयर करते रहते थे। उन्होंने अपने पूरे करियर में अपने परिवार के सहयोग के लिए हमेशा अभआर जताया है। उनकी पत्नी परमजीत अक्सर उनके साथ इवेंट्स और अवॉर्ड फंक्शन में दिखाई देती रही हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।