Get App

Dhurandhar: The Revenge को CBFC ने दिए 21 कट्स, भारतीय वर्जन होगा 6 मिनट छोटा

Dhurandhar: The Revenge: बॉलीवुड की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ रिलीज से पहले ही सुर्खियों में आ गई है। सेंसर बोर्ड (CBFC) ने इस फिल्म पर कुल 21 एडिट्स किए हैं, जिनमें से कई हिंसक दृश्यों को ट्रिम या हटाया गया है। इसके चलते भारतीय संस्करण विदेशी कट से करीब 6 मिनट छोटा हो गया है। बावजूद इसके, फिल्म को ‘ए’ सर्टिफिकेट मिला है और दर्शकों में इसके लिए जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है।

Shradha Tulsyanअपडेटेड Mar 18, 2026 पर 9:03 AM
Dhurandhar: The Revenge को CBFC ने दिए 21 कट्स, भारतीय वर्जन होगा 6 मिनट छोटा

रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर सीरीज 'धुरंधर: द रिवेंज' रिलीज से ठीक पहले सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) के चाकू का शिकार हो गई। पहली फिल्म के रिकॉर्ड तोड़ सफलता के बाद बनी इस सीक्वल को हिंसक सीन काटकर 'A' सर्टिफिकेट दिया गया, जिससे भारतीय थिएटर वर्जन लगभग 6 मिनट छोटा रह गया।

हिंसा पर लगी कैंची

सीबीएफसी रिपोर्ट के मुताबिक कुल 21 बदलाव हुए, जिनमें 4 प्रमुख हिंसक दृश्यों पर फोकस रहा। 'आंख फोड़ना', 'सिर पर हथौड़ा मारना', 'सीमेंट ब्लॉक से सिर तोड़ना' और सबसे विवादास्पद 'सिर काटकर लात मारना' जैसे सीन ट्रिम किए गए। 24 सेकंड का 'बीहेडिंग एंड किकिंग' वाला पार्ट पूरी तरह डिलीट हो गया, जबकि बाकी सीन 2-4 सेकंड छोटे कर दिए। कुल 34 सेकंड की हिंसा हवा में उड़ गई। गालियां भी म्यूट कर दी गईं।

रनटाइम में बड़ा बदलाव

ओवरसीज वर्जन 3 घंटे 55 मिनट का है, लेकिन भारत में रिलीज होने वाली कॉपी सिर्फ 3 घंटे 49 मिनट 36 सेकंड की बची। मूल सबमिशन से 1.3 मिनट और कटे, जिससे फिल्म भारतीय सिनेमा की सबसे लंबी रिलीज में से एक बनी रही। आज पेड प्रीव्यूज के साथ थिएटर्स में दस्तक दे रही है। प्रीमियर शोज में देरी की आशंका भी जताई गई।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें