Get App

Hanuman Ansh: सीएम देवेंद्र फडणवीस ने अपने आवास पर 'हनुमान अंश' की टीम से मुलाकात की, शेयर किया वीडियो

Hanuman Ansh: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मुंबई स्थित अपने आवास 'वर्षा' पर 'हनुमान अंश' की टीम से मुलाकात की है। सीएम ने फिल्म की बॉक्स ऑफिस सफलता पर सभी को बधाई दी।

Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Sep 19, 2026 पर 4:50 PM
Hanuman Ansh: सीएम देवेंद्र फडणवीस ने अपने आवास पर 'हनुमान अंश' की टीम से मुलाकात की,  शेयर किया वीडियो
'हनुमान अंश' विशाल चतुर्वेदी की किताब 'डिवाइन डिटूर दैट चेंज्ड माई लाइफ' (Divine Detour: That Changed My Life) पर आधारित है।

Hanuman Ansh: 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर लगातार धूम मचा रही है। भले ही फिल्म की शुरुआत धीमी रही, लेकिन दूसरे वीक में इसने रफ्तार पकड़ी तब से यह सारे रिकॉर्ड तोड़ रही है। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की इस कामयाबी के बीच महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मुंबई में अपने आवास 'वर्षा' पर 'हनुमान अंश' की टीम से मुलाकात की।

टीम के साथ मुलाकात के बाद CM फडणवीस ने एक वीडियो शेयर किया और दिल से एक नोट लिखा। मुलाकात का वीडियो शेयर करते हुए फडणवीस ने लिखा- "कल शाम गणपति बप्पा का आशीर्वाद लेने के लिए 'हनुमान अंश' की टीम का 'वर्षा' में स्वागत करना बहुत अच्छा लगा। विशाल चतुर्वेदी और उनकी टीम को उनके शानदार काम के लिए बधाई दी और उनके सभी प्रयासों में और सफलता की कामना की!"

सैक्निलक (Sacnilk) के अनुसार 'हनुमान अंश' ने 43वें दिन भारत में 5 करोड़ रुपये की कमाई की, जिससे इसका भारत में नेट कलेक्शन 248.38 करोड़ रुपये हो गया। फिल्म ने शुक्रवार को कुल मिलाकर 18.72% ऑक्यूपेंसी दर्ज की, जिसमें नाइट शो में सबसे ज्यादा 27.08% ऑक्यूपेंसी रही। फिल्म ने 43वें दिन विदेशी बाजारों से भी 1.25 करोड़ रुपये कमाए, जिससे इसका विदेशी ग्रॉस कलेक्शन 23 करोड़ रुपये हो गया। इसका भारत में ग्रॉस कलेक्शन 293.30 करोड़ रुपये है, जिससे इसका वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 316.30 करोड़ रुपये हो गया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें