Chocolate Day Special songs: वैलेंटाइंस वीक शुरू हो चुका है। 9 फरवरी को चॉकलेट डे मनाया जा रहा है। इस मौके पर हम आपको बॉलीवुड के कुछ रोमांटिक गाने बताते हैं, जो आपके चॉकलेट डे सेलिब्रेशन को यादगार बना देंगें।

Chocolate Day Special songs: वैलेंटाइंस वीक शुरू हो चुका है। 9 फरवरी को चॉकलेट डे मनाया जा रहा है। इस मौके पर हम आपको बॉलीवुड के कुछ रोमांटिक गाने बताते हैं, जो आपके चॉकलेट डे सेलिब्रेशन को यादगार बना देंगें।
चॉकलेट आइस्क्रीम लाइम जूस
सलमान खान-माधुरी दीक्षित स्टारर फिल्म हम आप के हैं कौन फिल्म का गाना चॉकलेट आईस्क्रीम माधुरी पर फिल्माया गया है। यह गाना आज भी लोगों की ट्रेंडिंग लिस्ट में शामिल है।
इश्क की हवा चली
आमिताभ बच्चन-हेमा मालनी की फिल्म बागवान का गाना इश्क की हवा हर जनरेशन का फेवरिट बना हुआ है। फिल्म का ये गाना वैलेंटाइन स्पेशल ही है। आप भी इसे अपनी लिस्ट में शामिल कर सकते हैं।
चॉकलेट
टोनी कक्कड़ का ‘चॉकलेट’ कपल्स के बीच रोमांस की मिठास को दोगुना कर देगा। इस गाने को आप आपने पार्टनर के साथ एंजॉय कर सकते हैं। गाने को अवनीत कौर और रियाज अली के साथ शूट किया गया है।
गुलाबी
जिगर सरैया और प्रिया सरैया का गाना ‘गुलाबी’ लोगों के दिलों में बसा है। जोशीली धुन और चुलबुले बोल से सजा ये गाना चॉकलेट डे के लिए परफेक्ट चॉइस है। शुद्ध देसी रोमांस के इस खूबसूरत सॉन्ग को सुशांत सिंह राजपूत और वाणी कपूर के साथ फिल्माया गया है।
हीरिए
जसलीन रॉयल का ‘हीरिए’ गाना बेहद रोमांटिक है। इसमें कमाल की धुन हैं, जो अपने पार्टनर को चॉकलेट डे पर प्यार भरा मैसेज भेजने के लिए एकदम परफेक्ट है। इस गाने में दुलकर सलमान और जसलीन रॉयल का रोमांस लोगों को खूब पसंद आय़ा है।
इश्क वाला लव
‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ का गाना ‘इश्क वाला लव’ सालों से लोगों का फेवरिट बना हुआ है।यह गाना चॉकलेट डे पर आपके और आपके साथी के बीच प्यार को और बढ़ाएगा। इस गाने को अपनी लिस्ट में जरूर शामिल करें।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।