Russia Su 57 Fifth Gen Fighter Jet: भारतीय वायुसेना (IAF) के प्रमुख एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह ने खुलासा किया है कि रूस ने भारत को अपने पांचवीं पीढ़ी के स्टील्थ फाइटर जेट Su-57 की पेशकश की है। वैसे वायुसेना प्रमुख ने यह भी स्पष्ट किया है कि इस विमान को खरीदने पर फिलहाल कोई अंतिम फैसला नहीं लिया गया है।
