Cinema Ka Flashback: जब 'धक-धक गर्ल' के साथ विनोद खन्ना ने दिए इंटीमेट सीन, डायरेक्टर बोलता रहा कट पर....

Cinema Ka Flashback: धक-धक गर्ल को देख लोगों की धड़कनें रुकना बड़ी बात नहीं है। 90 के दशक में बड़े-बड़े एक्टर भी माधुरी दीक्षित को देख दीवाने हो जाते थे। वहीं एक फिल्म में तो बॉलीवुड का सुपरस्टार एक्टर कट बोलने पर भी एक्ट्रेस से लिपटा रहा...

अपडेटेड Aug 10, 2025 पर 5:00 AM
जब माधुरी के साथ विनोद खन्ना ने दिए इंटीमेट सीन

Cinema Ka Flashback: माधुरी दीक्षित बॉलीवुड खूबसूरत और फेमस एक्ट्रेस हैं। उन्हें धक-धक गर्ल के नाम से भी जाना जाता है। 90 के दशक में माधुरी दीक्षित ने एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी हैं। इतना ही नहीं आपको बता दें कि वह अपनी अदाओं के चलते लोगों को दीवाना बना देती थीं। एक फिल्म में तो विनोद खन्ना एक्ट्रेस को देख ऐसे बेकाबू हुए कि उन्हें सेट पर मौजूद लोगों का ध्यान ही नहीं रहा...

माधुरी जब 17 बरस की थीं तब उन्होंने पहली फिल्म साइन की थी। दरअसल उस दौरान उन्होंने 12वीं की परीक्षा दी थी और वेकेशन चल रहे थे। एक्ट्रेस को ’अबोध’ का ऑफर मिला था। ये ऑफर राजश्री प्रोडक्शन से जुड़े एक शख्स की बेटी ने माधुरी दीक्षित को दिया था। क्योंकि वह एक्ट्रेस की बड़ी बहन की दोस्त थी, लेकिन अभिनेत्री के परिवार वाले नहीं चाहते थे कि वह फिल्मी दुनिया में काम करें। हालांकि बहुत मनाने के बाद फिल्म के लिए उन्हें हरी झंडी मिल गई। लेकिन फिल्म असफ रही।

वहीं माधुरी को 80 के दशक में दयावान का ऑफर मिला। इसमें वह खुद से उम्र में काफी ज्यादा बड़े एक्टर विनोद खन्ना के साथ में काफी बोल्ड सीन देती नजर आई थीं। फिल्म में दोनों के कई किसिंग सीन थे। बता दें की 80 के दशक में फिल्म दयावान का गाना आज फिर तुम पर प्यार आया है हिट हो गया था। इस गाने में दोनों के बीच कई किसिंग और इंटीमेट सीन फिल्माए गए थे, जिसका अफसोस एक्ट्रेस को आज तक होता है।

इस फिल्म में माधुरी और विनोद खन्ना के बीच बोल्ड सीन्स को फिल्माना आसान नहीं था। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इस फिल्म के लिए माधुरी को उस जमाने में 1 करोड़ रुपए की फीस दी गई थी। फिल्म बड़े पर्दे पर रिलीज हुई तो इसमें विनोद और माधुरी के किसिंग सीन ने हंगामा खड़ा कर दिया था।

फिल्म में इतने बोल्ड सीन देखने के बाद हर कोई माधुरी दीक्षित को काफी भला बुरा कह रहा था। फिल्म को लेकर विवाद इतना बढ़ गया था कि डायरेक्ट फिरोज खान को फिल्म से कुछ सीन्स को हटाने के लिए नोटिस तक जारी कर दिया गया था। लेकिन फिरोज खान ने किसी की भी एक बात को भाव नहीं दिया और फिल्म से एक भी सीन नहीं हटाया था। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इन सीन्स के दौरान विनोद खन्ना बेकाबू हो गए थे। कट बोलने के बाद भी वह काफी देर तक माधुरी दीक्षित को किस करते रहे थे।


हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।