हिंदी सिनेमा के इतिहास में देव आनंद और किशोर कुमार की जोड़ी ने एक से बढ़कर एक सुपरहिट गाने दिए हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक समय ऐसा भी था जब किशोर दा अपने सबसे पसंदीदा अभिनेता देव साहब के लिए गाना गाने से पहले अपनी फीस पक्की करना चाहते थे? यह दिलचस्प किस्सा साल 1973 में आई फिल्म 'जोशीला' के सदाबहार गीत 'किसका रस्ता देखे' से जुड़ा है।
