‘धुरंधर 2’ के कारण टली अदीवी सेष की ‘डकैत’, अब इस दिन सिनेमाघरों में होगी एंट्री

Dacoit: अदीवी सेष और मृणाल ठाकुर की अपकमिंग फिल्म ‘डकैत: अ लव स्टोरी’ की रिलीज डेट टाल दी गई है। अब यह फिल्म तय समय पर सिनेमाघरों में नहीं आएगी। एक्टर अदीवी सेष ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए नई रिलीज डेट की जानकारी साझा की है। आइए जानते हैं अब यह फिल्म कब बड़े पर्दे पर रिलीज होगी

अपडेटेड Mar 11, 2026 पर 9:02 AM
Story continues below Advertisement
Dacoit: फिल्म में अनुराग कश्यप पुलिस ऑफिसर की भूमिका निभाते नजर आएंगे।

अदीवी सेष और मृणाल ठाकुर की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘डकैत: अ लव स्टोरी’ को लेकर दर्शकों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। रोमांस और एक्शन से भरपूर इस फिल्म का फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। पहले यह फिल्म 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब मेकर्स ने इसकी रिलीज डेट में बदलाव कर दिया है। नई घोषणा के अनुसार यह फिल्म अब 10 अप्रैल को बड़े पर्दे पर दस्तक देगी। माना जा रहा है कि बॉक्स ऑफिस पर होने वाले बड़े क्लैश से बचने के लिए यह फैसला लिया गया है।

हालांकि नई तारीख पर भी फिल्म के सामने चुनौती कम नहीं है, क्योंकि उसी समय कई बड़ी फिल्मों के रिलीज होने की चर्चा है। ऐसे में दर्शकों के बीच यह देखने की उत्सुकता और भी बढ़ गई है कि फिल्म रिलीज के बाद बॉक्स ऑफिस पर कैसा प्रदर्शन करती है और दर्शकों को कितना प्रभावित कर पाती है।

बॉक्स ऑफिस क्लैश से बचने के लिए लिया गया फैसला


दरअसल, पहले यह फिल्म रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर: द रिवेंज और पवन कल्याण की उस्ताद भगत सिंह के साथ रिलीज होने वाली थी। इसी बीच यश स्टारर फिल्म टॉक्सिक के पोस्टपोन होने से फिल्मों का रिलीज कैलेंडर पूरी तरह बदल गया। ऐसे में मेकर्स ने स्थिति को देखते हुए ‘डकैत: अ लव स्टोरी’ की रिलीज डेट आगे बढ़ाने का फैसला किया।

10 अप्रैल को होगी वर्ल्डवाइड रिलीज

अदीवी सेष ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए नई रिलीज डेट की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि फिल्म 10 अप्रैल को दुनियाभर में रिलीज होगी। हालांकि इस दिन भी फिल्म को कड़ी टक्कर मिल सकती है, क्योंकि इसी तारीख को अक्षय कुमार की हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘भूत बंगला’ भी सिनेमाघरों में आने वाली है, जिसका निर्देशन प्रियदर्शन ने किया है।

रोमांस, एक्शन और इमोशन से भरी है कहानी

फिल्म ‘डकैत: अ लव स्टोरी’ का निर्देशन शेनेल देव ने किया है और इसकी कहानी भी उन्होंने ही लिखी है। कहानी एक गुस्सैल कैदी के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपनी एक्स गर्लफ्रेंड से बदला लेना चाहता है क्योंकि उसे लगता है कि उसने उसके साथ धोखा किया है। फिल्म में रोमांस, एक्शन और इमोशनल ड्रामा का दिलचस्प मिश्रण देखने को मिलेगा।

फिल्म में अनुराग कश्यप पुलिस ऑफिसर की भूमिका निभाते नजर आएंगे। इसके अलावा सुनील, प्रकाश राज और अतुल कुलकर्णी भी अहम किरदारों में दिखाई देंगे।

पहले श्रुति हासन थीं फिल्म की हीरोइन

दिलचस्प बात यह है कि शुरुआत में इस फिल्म में श्रुति हासन को लीड एक्ट्रेस के तौर पर कास्ट किया गया था। लेकिन बाद में रचनात्मक मतभेदों की वजह से उन्होंने प्रोजेक्ट छोड़ दिया। इसके बाद मेकर्स ने मृणाल ठाकुर को फिल्म की नई लीड एक्ट्रेस के रूप में साइन किया।

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda ने शेयर की प्रदानाम-मेहंदी की क्यूट फोटोज, प्यार भरी शाम की अनदेखी तस्वीरें

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।