Get App

OTT Releases This Week: कॉमेडी से लेकर हॉरर तक, इस हफ्ते ओटीटी पर रिलीज होगी ये फिल्में और वेब सीरीज

OTT Releases This Week: जनवरी का दूसरे हफ्ते में ओटीटी दर्शकों का भरपूर एंटरटेनमेंट होने वाला है। इस हफ्ते ओटीटी पर रोमांटिक कॉमेडी से लेकर राजनीति और हॉरर मिस्ट्री शोज आने वाले हैं। आइए जानते हैं इस हफ्ते ओटीटी पर कौन-कौन से सीरीज रिलीज होने वाले हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 05, 2026 पर 10:41 PM
OTT Releases This Week: कॉमेडी से लेकर हॉरर तक, इस हफ्ते ओटीटी पर रिलीज होगी ये फिल्में और वेब सीरीज
5 से 11 जनवरी के बीच OTT पर क्या-क्या रिलीज होने वाला है

OTT Releases This Week: हर हफ्ते की तरह इस हफ्ते भी ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का तगड़ा डोज मिलने वाला है। जनवरी 2026 का दूसरा हफ्ता ओटीटी दर्शकों के लिए भरपूर एंटरटेनमेंट लेकर आने वाला है। इस हफ्ते ओटीटी पर रोमांटिक कॉमेडी से लेकर राजनीति और हॉरर मिस्ट्री शोज आने वाले हैं, जिन्हें आपको बिल्कुल भी मिस नहीं करना चाहिए। इस हफ्ते ओटीटी पर दे दे प्यार दे 2 से लेकर द नाइट मैनेजर सीजन 2 जैसे सीरीज रिलीज होने वाले हैं।

आइए जानते हैं जनवरी के दूसरे वीकेंड पर Netflix, Prime Video, JioHotstar, Sony LIV और ZEE5 जैसे प्लेटफॉर्म 5 से 11 जनवरी के बीच क्या-क्या रिलीज होने वाला है।

दे दे प्यार दे 2 (Netflix)

फिल्म 'दे दे प्यार दे 2' में अजय देवगन एक 51 साल के एनआरआई इन्वेस्टर आशीष मेहरा का रोल निभा रहे हैं। उनकी लव स्टोरी उनकी उम्र से काफी छोटी पार्टनर आयशा खुराना के साथ दिखाई गई है, जिसका किरदार रकुल प्रीत सिंह ने निभाया है। पहली फिल्म में आशीष को अपने ही परिवार के विरोध और सवालों का सामना करना पड़ा था, जबकि इस बार कहानी चंडीगढ़ में आगे बढ़ती है। यहां दोनों के सामने नई परेशानी खड़ी होती है। आयशा के माता-पिता को अपने रिश्ते के लिए राजी करना, जो खुद को मॉडर्न सोच वाला मानते हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें