साल 2025 अपने आखिरी पड़ाव पर है और मूवी लवर्स के लिए दिसंबर किसी उत्सव से कम नहीं। इस महीने बॉलीवुड में कई बड़ी और दमदार फिल्मों की रिलीज होने जा रही है, जो दर्शकों के दिलों में अपनी जगह बनाने की पूरी तैयारी में हैं। धमाकेदार स्पाई थ्रिलर ‘धुरंधर’ में रणवीर सिंह, संजय दत्त और आर माधवन जैसे स्टार्स नजर आएंगे, जबकि कॉमेडी प्रेमियों के लिए कपिल शर्मा की रोमांटिक कॉमेडी ‘किस किस को प्यार करूं 2’ भी सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है। वहीं, संजय मिश्रा और महिमा चौधरी की फिल्म ‘दुर्लभ प्रसाद की दूसरी शादी’ भी मनोरंजन का पिटारा लेकर आएगी।
