Deepika Padukone ने मांगी 8 घंटे की शिफ्ट, डायरेक्टर ने कहा, 4 घंटे भी शॉट दें तो पैर छू लूं

दीपिका पादुकोण ने फिल्म इंडस्ट्री में 8 घंटे की शिफ्ट की मांग कर नई बहस को हवा दे दी है। इंडस्ट्री में जहां कुछ लोग इस मामले में उनका सपोर्ट करते नजर आ रहे हैं, वहीं सुनील दर्शन जैसे कुछ फिल्ममेकर ने इस मांग को अनरियल कहा है। सुनील ने कहा कि अगर वो 4 घंटे भी शॉट देंगी तो उनके पैर छुएंगे।

अपडेटेड Jul 11, 2025 पर 5:46 PM
Story continues below Advertisement
दीपिका हाल ही में मां बनी हैं और वे अब अपने प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ के बीच बेहतर बैलेंस बनाने की कोशिश कर रही हैं, इसलिए वो काम के घंटों को सीमित रखना चाहती हैं।

दीपिका पादुकोण हाल ही में एक प्यारी सी बेटी दुआ की मां बनी हैं। अपनी नई जिम्मेदारी में बिजी दीपिका एक बार फिर सुर्खियों में हैं। कुछ समय पहले संदीप वंगा रेड्डी की प्रभास स्टारर फिल्म Spirit से उनकी एक्जिट से इंडस्ट्री में कंट्रोवर्सी खड़ी हो गई थी। एक बार फिर उनकी एक डिमांड की वजह से कंट्रोवर्सी खड़ी हो गई है। इस मामले में जहां कई सेलेब्स दीपिका का सपोर्ट करते नजर आ रहे हैं, वहीं सुनील दर्शन जैसे फिल्ममेकर ने उनका विरोध किया है।

क्या है मामला

ये मामला तब शुरू हुआ जब दीपिका को अपनी डिमांड्स की वजह से संदीप वंगा रेड्डी की फिल्म स्पिरिट से बाहर होना पड़ा था। दीपिका ने फिल्म के मेकर्स से वर्क लाइफ बैलेंस की मांग के तहत 8 घंटे की शिफ्ट में काम करने की बात की थी। इसके साथ ही उन्होंने हाई सैलरी और फिल्म के प्रॉफिट में हिस्से की मांग की थी, जो वंगा रेड्डी को अनुचित लगी थी। हाल ही में मां बनीं दीपिका अपने काम और पर्सनल लाइफ के बीच बैलेंस बनाने के लिए काम के घंटे कम करने की मांग कर रही हैं।

उनकी मांग को सुनील दर्शन ने कहा अनरियल

फिल्ममेकर सुनील दर्शन ने न्यूज एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए कहा कि अगर कोई एक्टर 8 घंटे शिफ्ट की मांग करता है, तो प्रोड्यूसर को उनसे लिखवा लेना चाहिए कि इस दौरान वे लगातार काम करेंगे। उन्होंने कहा, ‘प्रोड्यूसर को उनसे लिखित में ले लेना चाहिए था कि वो 8 घंटे जब सेट पर रहेंगी, वो शॉट्स देती रहेंगी। अगर वो 8 की जगह सिर्फ 4 घंटे भी शूट करेंगी, तो मैं उनका पैर छू लूंगा।’

दर्शन ने दीपिका की मांग को अवास्तविक बताया और कहा, ‘मेरा मानना है कि हमें ऐसे लोगों के साथ काम करना चाहिए, जो हमसे ज्यादा हमारी फिल्मों को प्यार करते हैं।’ उन्होंने दीपिका को याद दिलाया कि वह हमेशा के लिए नहीं हैं। एक समय था जब दीपिका इंडस्ट्री में नहीं थी। आपको फिर नया टैलेंट मिल जाएगा।


रश्मिका, विक्रांत, अनुराग ने दिया दीपिका का साथ

दीपिका की मांग को सुनील दर्शन ने भले ही अनरियल करार दिया हो, लेकिन उनके छपाक के कोएक्टर विक्रांत मैसे, रश्मिका मंदाना और अनुराग बासु ने उनका सपोर्ट किया है। रश्मिका ने हाल में मोजो स्टोरी को दिए इंटरव्यू में कहा, ‘आज पूरे देश में काम के फ्लेक्सिबल घंटों को लेकर बहस चल रही है। लेकिन ये उन्हें और उनकी टीम को तय करना है कि उनके लिए क्या सही है।’

Aap Jaisa Koi Movie Review: इस फेमिनिस्ट लव स्टोरी में कमाल लग रहे हैं फातिमा और आर माधवन

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।