Get App

Deepika Padukone Pregnancy: दीपिका पादुकोण का बोल्ड प्रग्नेंसी शूट, वेस्टर्न से लेकर एथनिक वीयर में जब लूटी थी लाइम लाइट

Deepika Padukone Pregnancy: दीपिका पादुकोण ने आज अपने फैंस का संडे खुशियों से भर दिया है। एक्ट्रेस ने अपने चाहने वालों को सेकेंड प्रेग्नेंसी की खबर दी है। इस बीच सोशल मीडिया पर उनकी खूबसूरत और बोल्ड बेबी बंप वाली तस्वीरें एक बार फिर ट्रेंड करने करने लगी हैं।

Manushri Bajpai
अपडेटेड Apr 19, 2026 पर 11:52
Deepika Padukone Pregnancy: दीपिका पादुकोण का बोल्ड प्रग्नेंसी शूट, वेस्टर्न से लेकर एथनिक वीयर में जब लूटी थी लाइम लाइट

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह दूसरी बार मां बनने जा रही हैं। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर फैंस के साथ इस खुशखबरी को शेयर किया है। हर तरफ से कपल को खूब बधाई मिल रही है।

इस एक्ट्रेस का फर्स्ट प्रेग्नेंसी शूट फिर से वायरल होने लगा है। अपनी पहली प्रेग्नेंसी में दीपिका ने अपने स्टाइलिश अवतार से लोगों को दीवाना बना लिया था। उन्होंने वेस्टर्न से लेकर एथनिक तक हर अंदाज में लोगों का दिल जीत लिया था।

बेबी बंप फ्लॉंट करती एक्ट्रेस की तस्वीरें आज भी लोगों को खूब पसंद आती है। उन्होंने रणवीर के साथ कई फोटोज को शेयर किया था।

इन ब्लैक एंड व्हाइट फोटोज में दीपिका का बोल्ज अंदाज और मां बनने के दौरान शरीर में होने बदलाव को साफ देखा जा सकता है।

वहीं साड़ी में भी एक्ट्रेस ने महफिल लूट ली थी। एक्ट्रेस ने दुआ के समय एक से बढ़कर एक स्टाइल लुक दिखा कर फैंस को दीवाना बना दिया था।

वहीं दुआ के फेस रिवील के समय भी कपल ने अपने स्टाइश अंदाज से लोगों का दिल जीत लिया था। वहीं दुआ को देखने के लिए बेताब फैंस ने जमकर कपल की तारीफ की थी।

इस खास मौके पर जहां दुआ और दीपिका रेड सूट में नजर आईं थी, तो रणवीर बेज कलर की शेरवानी में दिखाई दिए थे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें