Cocktail 2: 'कॉकटेल 2' में दिख सकती हैं 'वेरोनिका'? दीपिका पादुकोण के कैमियो को लेकर चर्चा तेज

Cocktail 2: 'कॉकटेल 2' को 2012 की हिट फ़िल्म 'कॉकटेल' के एक 'स्पिरिचुअल सीक्वल' के तौर पर बनाया जा रहा है, जिसमें सैफ़ अली ख़ान, दीपिका पादुकोण और डायना पेंटी ने लीड रोल किए थे।

अपडेटेड Apr 25, 2026 पर 9:31 AM
Story continues below Advertisement
Cocktail 2 की शूटिंग कई जगहों पर हुई है, जिनमें इटली का सिसिली और दिल्ली, छतरपुर, गुरुग्राम और दक्षिण दिल्ली शामिल हैं। इस फ़िल्म का निर्देशन होमी अदजानिया ने किया है।

Cocktail 2: 'कॉकटेल 2' में दीपिका पादुकोण के अपने आइकॉनिक रोल 'वेरोनिका' में फिर कमबैक कर सकती हैं , इन अफवाहों ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। इससे फैंस में काफी उत्साह है। यह चर्चा तब शुरू हुई जब Reddit पर एक पोस्ट में दावा किया गया कि एक्ट्रेस इस सीक्वल में एक स्पेशल कैमियो कर सकती हैं, जिससे इंटरनेट पर हलचल मच गई।

वायरल Reddit पोस्ट में कहा गया है, "कुछ महीने पहले, दीपिका को Maddock के ऑफिस के बाहर देखा गया था। जहां हर कोई यह अंदाज़ा लगा रहा था कि उन्हें 'महावतार' के लिए कास्ट किया जा रहा है, वहीं सच यह है कि उनसे बार-बार सीक्वल में वेरोनिका के तौर पर नज़र आने की गुज़ारिश की जा रही थी। उन्होंने इसके लिए हां कर दी और उसी समय के आस-पास अपने हिस्से की शूटिंग भी कर ली थी। अब बस वेरोनिका के वापस आने का इंतज़ार नहीं हो रहा।" खैर, अभी तक कुछ भी कन्फर्म नहीं हुआ है। फिल्म में दीपिका पादुकोण की परफॉर्मेंस को नेटिज़न्स ने खूब पसंद किया था। अपने बिंदास अंदाज़ की वजह से पॉप कल्चर की पसंदीदा बन गई थीं।

Cocktail 2 को 2012 की हिट फ़िल्म Cocktail का सीक्वल है। उस फ़िल्म में सैफ़ अली ख़ान, दीपिका पादुकोण और डायना पेंटी ने मुख्य भूमिकाएं निभाई थीं। Cocktail 2 की शूटिंग कई जगहों पर हुई है, जिनमें इटली का सिसिली और दिल्ली, छतरपुर, गुरुग्राम और दक्षिण दिल्ली शामिल हैं। इस फ़िल्म का निर्देशन होमी अदजानिया ने किया है, इसे Maddock Films ने प्रोड्यूस किया है और इसकी कहानी लव रंजन ने लिखी है। यह फ़िल्म 19 जून को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने वाली है।


दीपिका पादुकोण का वर्क फ्रंट

इस अभिनेत्री ने हाल ही में ऐलान किया कि वह अपने दूसरी बार मां बनने वाली हैं। उनके पास अभी दो फ़िल्में हैं-Raaka और King। इसी बीच, ऐसी खबरें आई थीं कि Raaka में दीपिका के सीन कम किए जा सकते हैं। इस फ़िल्म में अल्लू अर्जुन भी मुख्य भूमिका में हैं। अब, फ़िल्म निर्माताओं ने इन दावों पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

उन्होंने The Times of India को बताया, "सब कुछ योजना के अनुसार ही चल रहा है। Raaka में दीपिका पादुकोण की भूमिका बहुत अहम है, और सेट पर ज़बरदस्त जोश के साथ शूटिंग बिना किसी रुकावट के आगे बढ़ रही है।" टीम ने इन अफ़वाहों को बेबुनियाद बताया और प्रशंसकों से अपील की कि वे इन पर भरोसा न करें। इससे पहले, ऐसी खबरें आई थीं कि दीपिका अपनी प्रेग्नेंसी के दौरान भी काम जारी रखेंगी। शाहरुख खान की फिल्म किंग में दीपिका पादुकोण भी नजर आएंगी। फिल्म में सुहाना खान, रानी मुखर्जी, अभिषेक बच्चन, अरशद वारसी और मनोज पाहवा भी शामिल हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।