Credit Cards

ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा भी नहीं कर पाईं कारनामा, ये सम्मान पाने वाली दीपिका पादुकोण बनीं पहली इंडियन एक्ट्रेस

Deepika Padukone Receive Star: दीपिका पादुकोण ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि वह किसी से भी कम नहीं है। एक्ट्रेस को मोशन पिक्चर्स श्रेणी में हॉलीवुड वॉक ऑफ फेम क्लास 2026 के लिए 35 लीजेंडरी सेलिब्रिटी कि लिस्ट में शामिल किया गया है। इस लिस्ट में फिल्म इंडस्ट्री, टीवी, म्यूजिक, ब्रॉडवे और कॉमेडी की दुनिया के बड़े नाम शामिल हैं।

अपडेटेड Jul 03, 2025 पर 9:10 AM
Story continues below Advertisement

Deepika Padukone Receive Star: दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) का सिक्का सिर्फ बॉलीवुड पर ही नहीं बल्कि ग्लोबल मंच पर भी चल रहा हैं। अपनी दमदार अदाकारी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में बेहतरीन योगदान से दीपिका ने भारत में ही नहीं, बल्कि ग्लोबल लेवल पर भी एक अलग पहचान बनाई। वह सिर्फ एक सुपरस्टार नहीं, बल्कि ग्लोबल आइकन भी हैं, जो कई बार इंटरनेशनल प्लेटफॉर्म पर देश को गर्व करवा चुकी हैं। इसी सिलसिले को आगे बढ़ाते हुए एक बार फिर दीपिका ने भारत का सीना गर्व से चौड़ा कर दिया है।

दरअसल हॉलीवुड चैंबर ऑफ कॉमर्स ने दीपिका पादुकोण को हॉलीवुड वॉक ऑफ फेम (Deepika Padukone Hollywood Walk of Fame) पर सम्मानित किया। उन्हें स्टार से स्म्मानित किया गया है। ये और भी खास इसलिए है क्योंकि इस सम्मान को पाने वाली दीपिका पहली भारतीय कलाकार हैं। इस खुशखबरी के बाद से इंडियन सुपरस्टार अब एमिली ब्लंट, टिमोथी चालमेट, रामी मालेक, रैचेल मैकऐडम्स, स्टैनली टुच्ची, डेमी मूर और कई मशहूर ग्लोबल आर्टिस्ट्स के साथ लिस्ट में शुमार शामिल हो गई हैं।

यह पहली बार नहीं है। दीपिका ने पहले भी कई बार देश का नाम ग्लोबली रोशन किया है. साल 2018 में एक्ट्रेस को टाइम मैगज़ीन ने दुनिया की 100 सबसे प्रभावी लोगों में शुमार किया था। इसके बाद उन्हें TIME100 इम्पैक्ट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था। फिर उन्होंने कतर में हुए फीफा वर्ल्ड कप फाइनल में ट्रॉफी अनवील करके इतिहास रच था। ऐसा करने वाली दीपिका पहली भारतीय एक्ट्रेस थीं।


दीपिका पादुकोण की कामयाबी का सिलसिला यहीं नहीं रुका। एक्ट्रेस ने एक और बड़ी सफलता को अपने नाम किया। दीपिका पहली भारतीय हैं, जिन्हें दुनिया के मशहूर इंटरनेशनल लग्ज़री ब्रैंड्स लुई विटॉन और कार्टियर ने अपने साथ जोड़ा है। उन्होंने दुनिया में भारत की पहचान को दुनियाभर में काफी मजबूत किया है। आगे चलकर कई दूसरे भारतीय सितारों के लिए भी विदेशों में पहचान बनाने का रास्ता आसान करती जा रही हैं एक्ट्रेस।

इंटरनेशनल लेवल पर सम्मान के अलावा दीपिका लगातार मनोरंजन की दुनिया में भी धमाल मचा रही हैं। उनकी पाइप लाइन में कई बड़े प्रोजेक्ट्स हैं और बॉक्स ऑफिस पर उनकी पकड़ बेहद मजबूत हो चुकी है। आने वाले समय में वो एटली की फिल्म में बड़े पर्दे पर धूम मचाती नजर आने वाली हैं।

बताते चलें कि इस लिस्ट में हर साल उन दिग्गजों के नाम सम्मान के लिए शामिल किए जाते हैं, जिन्होंने अपने क्षेत्र में शानदार काम किया है। 2026 की लिस्ट में इंटरनेशनल सेलेब्रिटी, ग्लोबल आइकन और नई जनरेशन के सितारों के नाम को शामिल किया गया हैं.  इस सम्मान को पाना किसी भी कलाकार के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि मानी जाती है।

दाल नहीं गली रही...करण कुंद्रा ने ट्रोल्स की लगाई फटकार, तेजस्वी प्रकाश संग रिश्ते को बताया जा रहा था फर्जी

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।