Lalbaug cha Raja: दीपिका पादुकोण ने किए एंटीलिया चा राजा के दर्शन, लालबाग चा राजा पहुंच भीड़ के बीच अनकंफर्टेबल हुईं 'परम सुंदरी'

Lalbaug cha Raja: मुंबई का फेमस पंडाल लालबाग चा राजा में गणेश दर्शन के लिए आम से लेकर खास लोग पहुंच रहे हैं। हाल में रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण के साथ-साथ 'परम सुंदरी' की स्टार कास्ट जाह्नवी कपूर और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने भी बप्पा के आगे माथा टेका। इस दौरान जाह्नवी कपूर काफी अनकंफर्टेबल दिखीं।

अपडेटेड Aug 28, 2025 पर 5:00 PM
दीपिका पादुकोण से लेकर जाह्नवी कपूर तक ने किए लालबाग चा राजा के दर्शन

Lalbaug cha Raja: गणेश चतुर्थी के अवसर पर मुंबई में हर तरफ गणपति बप्पा मोरया की गूंज सुनने को मिल रही है। खासतौर पर हमेशा की तरह लालबाग चा राजा पर भगवान गणेश की विशालकाय प्रतिमा को स्थापित किया गया है, जिसके दर्शन के लिए सिनेमा जगत की तमाम हस्तियां पहुंच रही हैं। इनमें परम सुंदरी स्टार जान्हवी कपूर और सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​भी शामिल थे, जिन्होंने बुधवार को निर्देशक तुषार जलोटा के साथ पंडाल का दौरा किया। वहीं एक दिन पहले रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण भी दर्शन के लिए पहुंचे थे।

जान्हवी ने गोल्डन बॉडर की पारंपरिक लाल साड़ी कैरी की हुई थी, जिसमें वह बहुत खूबसूरत लग रही थीं। जबकि सिद्धार्थ ने पेस्टल गुलाबी कुर्ता-पायजामा पहना था। हालांकि, पंडाल में भीड़ और अफरा-तफरी के कारण जान्हवी काफी अनकंफर्टेबल हो गईं । पैपराज़ी के वायरल वीडियो में, भीड़ के दबाव में वह काफी असहज दिखाई दे रही थीं। उनकी बेचैनी को भांपते हुए, सिद्धार्थ एक्ट्रेस को संभालते दिखे।


तुषार जलोटा द्वारा निर्देशित और मैडॉक फिल्म्स द्वारा निर्मित, परम सुंदरी में जान्हवी सुंदरी और सिद्धार्थ परम की भूमिका में हैं। केरल की मनोरम पृष्ठभूमि पर आधारित यह रोमांटिक कॉमेडी एक उत्तर भारतीय लड़के और एक दक्षिण भारतीय लड़की के बीच की लव स्टोरी दिखाती है। ये 29 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही हैं।

परम सुंदरी में लीड कपल के अलावा, इस फ़िल्म में रेन्जी पणिक्कर, मनजोत सिंह, संजय कपूर, सिद्धार्थ शंकर और इनायत वर्मा भी नजर आने वाले हैं। जुलाई में रिलीज़ की शुरुआती योजना के बाद, यह फ़िल्म अब 29 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने वाली है।

वहीं बात करें दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की, कपल भी बप्पा के दर्शन के लिए अंबानी के घर पहुंचा था। इस दौरान जहां दीपिका बन बनाएं हुए गोल्डन और ब्लैक सूट में दिखीं तो वहीं रणवीर सिंह को देख लोग हैरान रह गए। रणवीर ने कुर्ता पजामा कैरी किया था। हैरान करने वाली बात ये थी लंबे समय के बाद लोगों ने उन्हें क्लीन शेव में देखा। दोनों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।