Deepika Padukone: वर्ल्ड मेंटल हेल्थ डे के मौके पर दीपिका पादुकोण ने मध्य प्रदेश का दौरा किया, जहां उन्होंने अपने फाउंडेशन लिव लव लाफ के 10 साल पूरे होने का खास जश्न मनाया। यह फाउंडेशन देशभर में मेंटल हेल्थ को लेकर जागरूकता और समर्थन देने में खास भूमिका निभा रहा है।
